स्विमसूट में ब्रेकफास्ट करती नजर आईं सारा अली खान, एक्ट्रेस के दिलकश अंदाज ने जीता फैंस का दिल
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान ने एक बार फिर मालदीव में अपनी छुट्टी के क्षणों को शेयर करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया। उन्होंने रविवार को इंस्टाग्राम पर खुद की एक नई तस्वीर साझा की, जिसमें वह स्विमिंग सूट में तैरती हुईं नाश्ते का आनंद लेती दिख रही हैं। एक्ट्रेस के इस …
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान ने एक बार फिर मालदीव में अपनी छुट्टी के क्षणों को शेयर करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया। उन्होंने रविवार को इंस्टाग्राम पर खुद की एक नई तस्वीर साझा की, जिसमें वह स्विमिंग सूट में तैरती हुईं नाश्ते का आनंद लेती दिख रही हैं। एक्ट्रेस के इस दिलकश अंदाज ने फैंस का दिल जीता लिया है। सारा की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।
ये कोई पहली बार नहीं है जब सारा अली खान की कोई फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई है। आए दिन उनकी कोई न कोई फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं।
सारा अली खान को हाल ही में अभिनेता वरुण धवन के साथ ओटीटी-रिलीज की गई फिल्म कुली नंबर 1 में देखा गया था, और उन्होंने अपनी अगली फिल्म अतरंगी रे की शूटिंग शुरू कर दी है। इस फिल्म में अक्षय कुमार, धनुष और निमरत कौर भी हैं। इसका निर्देशन आनंद एल राय ने किया है।
