हल्द्वानी: ओखलकांडा में दूरसंचार व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग की

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी,अमृत विचार। पूर्व विधायक भीमताल दान सिंह भंडारी के नेतृत्व में गुरुवार को बीएसएनएल के महाप्रबंधक संजय प्रसाद को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान ओखलकांडा ब्लॉक के गौनियारों, पतलोट, डालकन्या, ल्वारडोबा, कुंडल, कौंता, पटरानी, ककोड़ गाजा, हरीशताल आदि ग्राम सभाओं में दूरसंचार की व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की। बीएसएनएल के महाप्रबंधक प्रसाद को अवगत कराया …

हल्द्वानी,अमृत विचार। पूर्व विधायक भीमताल दान सिंह भंडारी के नेतृत्व में गुरुवार को बीएसएनएल के महाप्रबंधक संजय प्रसाद को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान ओखलकांडा ब्लॉक के गौनियारों, पतलोट, डालकन्या, ल्वारडोबा, कुंडल, कौंता, पटरानी, ककोड़ गाजा, हरीशताल आदि ग्राम सभाओं में दूरसंचार की व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की।

बीएसएनएल के महाप्रबंधक प्रसाद को अवगत कराया गया कि वर्तमान में बच्चों की पढ़ाई पूरी तरह ऑनलाइन हो चुकी है। ऐसे में संचार व्यवस्था चरमराने के चलते पढ़ाई समेत अन्य जरूरी काम प्रभावित हो रहे हैं। दूरसंचार की व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए एक महीने का समय दिया गया है। व्यवस्था दुरुस्त नहीं होने पर विभाग में तालाबंदी और धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी। इस दौरान मदन सिंह नौलिया, हितेश सुयाल, मदन गौनिया, नरेंद्र गौनिया, गजेंद्र गौनिया, दीवान सिंह मटियाली, केदार पलड़िया, प्रिंस गौनिया, गोपाल गौनिया आदि मौजूद रहे।