हल्द्वानी: महात्मा गांधी के बताए मार्ग का अनुसरण करें हर कांग्रेसी
हल्द्वानी,अमृत विचार। कांग्रेस ने राष्ट्र पिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके बताए आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। शनिवार को राष्ट्र पिता महात्मा गांधी की पुण्य तिथि पर मेन बाजार स्थित स्वराज आश्रम में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश, जिलाध्यक्ष सतीश …
हल्द्वानी,अमृत विचार। कांग्रेस ने राष्ट्र पिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके बताए आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
शनिवार को राष्ट्र पिता महात्मा गांधी की पुण्य तिथि पर मेन बाजार स्थित स्वराज आश्रम में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश, जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल व अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। महानगर अध्यक्ष राहुल छिमवाल ने महात्मा गांधी के जीवनी पर रोशनी डाली। डॉ. इंदिरा हृदयेश ने कहा कि महात्मा गांधी सदैव अहिंसा के मार्ग पर चले देश को स्वतंत्रता दिलाई। वर्तमान में भी अब ऐसे ही संघर्ष का समय आ गया है। देश में अलोकतांत्रिक ताकतें है जिनको खत्म करने के लिए आंदोलन करना होगा।
गांधी के बताए मार्ग पर चलने से ही आदर्श कांग्रेस बनेगी। इस अवसर पर मयंक भट्ट ने कहा कि मिशन-2022 के लिए अभी से जुट जाए। बूथ कमेटियों को अभी से मतदाताओं की सूची दी जाए ताकि उन्हें कांग्रेस, भाजपा, वोट नहीं देने वालों के बारे में पता चल जाए और वे अभी से वोटरों को कांग्रेस से जोड़ने के लिए जुट जाए। उन्होंने कहा कि यदि एक बूथ पर 25-30 नए वोटर जोड़ दिए गए तो हल्द्वानी में 160 बूथ हैं इस तरह 4800 वोट नए बनेंगे। इसलिए अभी से जुट जाने की जरूरत है। अंत में कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
इस दौरान एनबी गुणवंत, हुकुम सिंह कुंवर, अशोक जोशी, संजय बिष्ट, जाकीर हुसैन, शोभा बिष्ट, मंजू तिवारी, संदीप भैसोड़ा, सतनाम सिंह, महेश शर्मा, राजू सुयाल, किरन मेहरा, मोनिका सती, आशा आर्या, गोविंद बगड़वाल, गिरजा तड़ागी, सालिम, शुएब, नेत्र बल्लभ जोशी, ताहिर अली, रमेश कोठारी मौजूद थे।
