पाकिस्तान: शादी के बंधन में बंधी बेनजीर की बेटी बख्तावर, भाई बिलावल ने शेयर कीं तस्वीरें

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

इस्लामाबाद। पाकिस्तान की पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो की बेटी बख्तावर भुट्टो-जरदारी शुक्रवार को शादी के बंधन में बंध गईं। उन्होंने संयुक्त अरब अमीरात के बिजनसमैन महमूद चौधरी से निकाह किया है। उनकी शादी का जश्न 24 जनवरी से बिलावल हाउस में महफिल-ए-मिलाद के साथ शुरू हुआ था। बख्तावर भुट्टो की शादी की तस्वीरें उनके भाई …

इस्लामाबाद। पाकिस्तान की पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो की बेटी बख्तावर भुट्टो-जरदारी शुक्रवार को शादी के बंधन में बंध गईं। उन्होंने संयुक्त अरब अमीरात के बिजनसमैन महमूद चौधरी से निकाह किया है। उनकी शादी का जश्न 24 जनवरी से बिलावल हाउस में महफिल-ए-मिलाद के साथ शुरू हुआ था। बख्तावर भुट्टो की शादी की तस्वीरें उनके भाई बिलावल भुट्टो ने शेयर की हैं।

बिलावल ने शादी की रस्मों की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा- ‘कई साल में एक खुशी का पल जब मेरी बहन बख्तावर की शादी हो रही है। ऐसा लग रहा है कि हमारी मां इस खुशी के पल में हमें देख रही हैं। इन दोनों को नई जिंदगी की शुरुआत के लिए बहुत शुभकामनाएं। माशाअल्लाह!’ बहन की शादी में शामिल होने के लिए बिलावल ने एक हफ्ते के लिए सारी राजनीतिक जिम्मेदारियों से दूरी बना रखी है।

पार्टी के बयान के मुताबिक देश के सभी अहम राजनीतिक नेताओं से लेकर सैन्य लीडर्स और न्यायिक अध्यक्षों को भी निमंत्रण भेजा गया था। हालांकि, इसे लेकर फिलहाल ज्यादा जानकारी नहीं है कि समारोह में कौन-कौन शामिल हुआ।

बेनजीर भुट्टो की शादी 1987 में पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी से हुई। वह 2008 से 2013 पाकिस्तान के राष्ट्रपति रहे। भारत पाकिस्तान के विभाजन के बाद वह पाकिस्तान में जन्मे पहले राष्ट्रपति थे। बेनजीर ने साल 1988 में चुनाव जीतकर पाकिस्‍तान का शासन संभाला था। जब बिलावल पैदा हुए, तब बेनजीर 1988 में चुनाव के लिए कैंपेनिंग कर रही थी। उसके बाद 24 जनवरी 1990 में बड़ी बेटी बख्तावर भुट्टो को जन्म दिया था। वे पहली ऐसी महिला प्रधानमंत्री थीं जो पद पर रहते हुए मां बनीं।

27 दिसंबर 2007 की शाम को रावलपिंडी के लियाकत बाग में बेनजीर भुट्टो की हत्या की गई थी। इस आत्मघाती हमले में 54 साल की उम्र में उनकी मौत हो गई थी। बेनजीर भुट्टो के बेटे बिलवाल भुट्टो जरदारी वर्तमान में पाकिस्तानी राजनेता और पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के वर्तमान अध्यक्ष हैं। वह 13 अगस्त, 2018 को पाकिस्तान की विधानसभा के सदस्य बने थे।

 

संबंधित समाचार