अयोध्या: दो बाइकों की टक्कर, छिटककर रोड पर गिरे मां-बेटे और फिर आ गया ट्रक, दोनों की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। गोसाईगंज कोतवाली इलाके में ओवरटेक करने के प्रयास में दो बाइको की टक्कर में एक बच्चे समेत दो की मौत हो गई। जबकि इस हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घायल युवक को स्थानीय सीएचसी भिजवाया। घटना कस्बे के पश्चिमी …

अयोध्या। गोसाईगंज कोतवाली इलाके में ओवरटेक करने के प्रयास में दो बाइको की टक्कर में एक बच्चे समेत दो की मौत हो गई। जबकि इस हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घायल युवक को स्थानीय सीएचसी भिजवाया। घटना कस्बे के पश्चिमी छोर पर स्थित बरदही बाजार के पास की है।

पुलिस के मुताबिक अम्बेडकरनगर के अमोघा निवासी रवि अपनी भाभी सुनीता व भतीजे आयुष 2 वर्ष के साथ मडना गांव से वापस बाइक से घर की तरफ जा रहा था। वह जैसे ही कस्बे के पहले बरदही बाजार के पास पहुंचा कि अचानक पीछे से एक बाइक सवार आया और ओवरटेक करने के प्रयास में दूसरी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक पर बैठी महिला और बच्चा छिटक कर रोड पर गिर पड़े और अयोध्या की तरफ जा रहे एक ट्रक की चपेट में आ गये। जिससे उनकी घटना स्थल पर ही मौत हो गयी।

वहीं बाइक चला रहा युवक भी गिरकर बुरी तरह से घायल होकर बेहोश हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घायल को इलाज के लिए भिजवाया। जहां उसकी हालत गंभीर देख चिकत्सकों ने जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। एसएचओ के मुताबिक ट्रक चालक ट्रक छोडकर फरार हो गया। ट्रक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है और टक्कर मारने वाले युवक को बाइक सहित पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

संबंधित समाचार