बरेली: कांग्रेस महानगर कमेटी ने प्रियंका गांधी के कैलेंडर का किया विमोचन
अमृत विचार, बरेली। कांग्रेस महानगर कमेटी ने राष्ट्रीय माहसचिव की ओर से बनवाए गए नए साल के कैलेंडर का विमोचन किया। इसके माध्यम से भाजपा सरकार पर भी निशाना साधा गया है। कांग्रेस हाईकमान की ओर से भेजे गए कैलेंडर अब पार्टी पदाधिकारियों को घर-घर तक पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं। विधानसभा चुनाव को …
अमृत विचार, बरेली। कांग्रेस महानगर कमेटी ने राष्ट्रीय माहसचिव की ओर से बनवाए गए नए साल के कैलेंडर का विमोचन किया। इसके माध्यम से भाजपा सरकार पर भी निशाना साधा गया है। कांग्रेस हाईकमान की ओर से भेजे गए कैलेंडर अब पार्टी पदाधिकारियों को घर-घर तक पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं।
विधानसभा चुनाव को लेकर जिले में जल्द ही कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के दौरे की तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैं। महानगर अध्यक्ष अजय शुक्ला ने बताया कि नए साल पर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी ने प्रदेश में हर गांव व शहर के लिए 10 लाख कैलेंडर भेजे हैं।
कैलेंडर में पहले पेज पर सोनभद्र के उम्भा की घटना के बाद संवेदना व्यक्त करने पहुंचीं प्रियंका गांधी की तस्वीर आदिवासी महिलाओं के साथ छपी है। साथ ही हाथरस कांड के बाद प्रियंका के पीड़ित परिवार से मिलने जाते वक्त रास्ते में पुलिस लाठीचार्ज से कार्यकर्ताओं को बचाने की तस्वीर भी कैलेंडर में शामिल की गई है।
कैलेंडर में अमेठी और रायबरेली के साथ-साथ हरियाणा और झारखंड में प्रियंका द्वारा किए गए जनसंपर्क की तस्वीरें भी प्रकाशित की गई हैं।
इस मौके पर हाजी इस्लाम बब्बू, केके दीक्षित, महेश पंडित, प्रभातगिरी गोस्वामी, योगेश जौहरी, विजय मौर्या, बिलाल कुरैशी, सुनील मनचंदा, रमेश श्रीवास्तव, सुचित्रा सिंह, संगीता कौशल, पारस शुक्ला, फरहान अली, हर्ष बिसारिया, अब्दुल रहमान, हर्षित दुबे, हाजी ज़ुबैर, अजमल अंसारी, अमन कुमार, मदनलाल, यश ठाकुर, राहुल सिंह, नौबतराम सागर, दिनेश गोला, आलोक मौरिस, सकलैन पठान, अमित शुक्ला, कुमकुम शर्मा, राजेश कुमार, कादिर खान, वीरदेव गंगवार, खालिद पहलवान, अब्दुल अल्वी, फरमान, मो. शाकिर खां, मो. आसिफ आदि मौजूद रहे।
