बाराबंकी: प्रेमिका से शादी करने को ज्वैलर से मांगे गहने उधार, नहीं दिए तो लूट लिया
टिकैतनगर/ बाराबंकी। टिकैतनगर थाना पुलिस ने नौ दिन पहले ज्वैलर्स से हुई लूट का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपियों के पास से लूटे हुए सोने-चांदी के गहने और लूट के दौरान इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है। बुधवार …
टिकैतनगर/ बाराबंकी। टिकैतनगर थाना पुलिस ने नौ दिन पहले ज्वैलर्स से हुई लूट का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपियों के पास से लूटे हुए सोने-चांदी के गहने और लूट के दौरान इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है।
बुधवार को पुलिस अधिकारियों ने 24 जनवरी को हुई लूट का खुलासा करते हुए बताया कि आरोपी रीशू वर्मा पद्मावती ज्वैलर्स के यहां करीब सात वर्षों से काम से काम कर रहा था। रीशू वर्मा अपनी प्रेमिका से शादी करना चाहता था। इसके लिए उसने मालिक शैलेन्द्र जैन से छह महीने पहले गहने और कुछ रूपए उधार देने के लिए कहा था, लेकिन उन्होंने साफ इनकार कर दिया। इसके बाद उसने अपनी बुआ के लड़के साथ मिलकर लूटने की योजना बनाई। घटना को अंजाम देने के लिए उन्होंने भगीरथ पुरवा थाना क्षेत्र के रामनगर से एक बाइक भी चोरी की।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में अधिकारियों ने बताया कि शैलेन्द्र जैन के पिता सुरेश चन्द जैन की ज्वैलरी की दुकान भी बराबर में है, वह काफी बुजुर्ग और कमजोर थे तो आरोपियों ने उन्हीं को लूटने का प्लान बनाया। शाम को जब वह दुकान बंद करने घर जा रहे थे तो सोने-चांदी से भरा बैग लूट कर बाइक से फरार हो गए। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि कोई पहचान न सके इसलिए जैकेट उतार कर दूसरी तरफ से पहन ली और दोनों ने हेलमेट लगा लिया था। पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज करके आरोपियों को जेल भेज दिया है।
