बरेली: चौरी-चौरा शताब्दी समारोह पर स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों को किया गया सम्मानित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। पुराना जिला कागार स्थित खान बहादुर खान समाधि स्थल पर चौरी चौरा कांड का शताब्दी महोत्सव मनाया गया। इसमे स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों को सम्मानित किया गया। इसमें जिले के तमाम स्कूलों के बच्चों ने प्रतिभाग किया। इससे पहले एक प्रभात रैली का आयोजन हुआ जो बिशप मंडल इंटर कॉलेज से दामोदर …

बरेली, अमृत विचार। पुराना जिला कागार स्थित खान बहादुर खान समाधि स्थल पर चौरी चौरा कांड का शताब्दी महोत्सव मनाया गया। इसमे स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों को सम्मानित किया गया। इसमें जिले के तमाम स्कूलों के बच्चों ने प्रतिभाग किया। इससे पहले एक प्रभात रैली का आयोजन हुआ जो बिशप मंडल इंटर कॉलेज से दामोदर पार्क होते हुए खान बहादुर खान की समाधि स्थल पर पहुंची।

इसके बाद यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाइव प्रसारण हुआ। प्रसारण खत्म होने के बाद स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्मृति पटल पर माल्यार्पण किया गया। इस मौके पर कमिश्नर रणवीर प्रसाद, डीएम नीतीश कुमार, सीडीओ चंद्र मोहन गर्ग, एसडीएम विशु राजा, डीआईओएस डॉ. अमरकांत सिंह, बीएसए विनय कुमार, जिला प्रोवेजन अधिकारी नीता अहिरवार, खंड शिक्षा अधिकारी देवेश राय आदि लोग मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज