गर्लफ्रेंड को पैसे दे-देकर आ चुका था तंग, उठाया ये खौफनाक कदम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश में प्रतापगढ़ के फतनपुर इलाके के सुरूवा मिश्रपुर गांव में हुई एक युवती की हत्या उसके ही प्रेमी ने कर दी थी क्योंकि वो उसे पैसे देते हुये तंग आ चुका था। पुलिस ने 23 जनवरी को गांव में एक गन्ने के खेत की मेढ़ पर गांव की ही एक युवती सुनीता …

प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश में प्रतापगढ़ के फतनपुर इलाके के सुरूवा मिश्रपुर गांव में हुई एक युवती की हत्या उसके ही प्रेमी ने कर दी थी क्योंकि वो उसे पैसे देते हुये तंग आ चुका था। पुलिस ने 23 जनवरी को गांव में एक गन्ने के खेत की मेढ़ पर गांव की ही एक युवती सुनीता पटेल का शव पाया गया था, जिसके सर पर चोट के निशान थे।

पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त महेन्द्र पटेल ने कहा कि मृतका से उसका काफी दिनों से प्रेम प्रसंग था। कुछ समय से मृतका उससे पैसे की मांग करती थी। उसे तीन-चार बार पैसा दिया भी था। इसी पर विवाद हुआ।

रात्रि को पैसे देने के बहाने बुलाया व उसके सिर पर गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। गिरफ्तार अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त तमंचा व कारतूस बरामद किया गया है।

संबंधित समाचार