वैक्सिनेशन में पूरे प्रदेश में देवरिया ने किया टॉप, पहुंचा पहले स्थान पर
देवरिया। जिलाधिकारी अमित किशोर के मार्गदर्शन व मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर आलोक कुमार की देख रेख में आज शुक्रवार को जिला देवरिया ने वैक्सीनेशन के क्षेत्र में पूरे प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है। कुछ दिन पहले जिले का प्रदेश में 36 वां स्थान था। गुरुवार को जिले की रैंक दसवें स्थान पर थी। …
देवरिया। जिलाधिकारी अमित किशोर के मार्गदर्शन व मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर आलोक कुमार की देख रेख में आज शुक्रवार को जिला देवरिया ने वैक्सीनेशन के क्षेत्र में पूरे प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है।
कुछ दिन पहले जिले का प्रदेश में 36 वां स्थान था। गुरुवार को जिले की रैंक दसवें स्थान पर थी। जबकि आज शुक्रवार को अपना जिला उक्त अधिकारियों के कुशल निर्देशन में जिला पहले स्थान पर पहुंच गया है।
जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी व इससे संबंधित सभी अधिकारियों कर्मचारियों को बधाई देते हुए आमजन से अपील कि कि इस स्थान को बरकरार बनाए रखने में सभी लोग अपने अपने स्तर से जिला प्रशासन का सहयोग करते रहें।
