कोरोना: भारत का जलवा बरकरार, सबसे तेजी से 50 लाख लोगों का टीकाकरण करने वाला देश बना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। भारत केवल 21 दिनों में 50 लाख लोगों का कोरोना टीकाकरण कर सबसे तेजी से यह उपलब्धि हासिल करने वाले देशों में शामिल हो गया है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने शनिवार को एक बयान में कहा कि भारत के बाद अमेरिका ने 24 दिनों में और ब्रिटेन और इजराइल ने 45 …

नई दिल्ली। भारत केवल 21 दिनों में 50 लाख लोगों का कोरोना टीकाकरण कर सबसे तेजी से यह उपलब्धि हासिल करने वाले देशों में शामिल हो गया है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने शनिवार को एक बयान में कहा कि भारत के बाद अमेरिका ने 24 दिनों में और ब्रिटेन और इजराइल ने 45 दिनों में 50 लाख लोगों को टीकाकरण करने में यह कामयाबी हासिल की थी।

मंत्रालय के मुताबिक भारत ने कोरोना के कुल परीक्षण के मामले में भी एक अभूतपूर्व रिकॉर्ड बनाया है। देश में आज तक कोराना परीक्षण का आंकड़ा 20 करोड़ के पार पहुंच गया, जिसमें पिछले 24 घंटों के दौरान 7,40,794 नमूनों का परीक्षण किया गया है। देश भर में 1214 सरकारी और 1155 निजी प्रयोगशालाओं समेत कुल 2369 जांच प्रयोगशालाओं से रोजना इसके परीक्षण की क्षमता को बढ़ाया जा रहा है।

मंत्रालय ने बताया कि देश में सक्रिय मामले डेढ़ लाख से भी कम हो गए हैं जो आठ महीनों में सबसे कम हैं। अब तक 54 लाख से अधिक स्वास्थ्य कर्मचारियों का टीकाकरण किया गया है। देश में संक्रमण दर अब 1.37 प्रतिशत है।

संबंधित समाचार