Rose Day: ये गुलाब नहीं आसां…बस इतना समझ लीजै, हर रंग अनोखा है और उसका मतलब भी जुदा है…
नई दिल्ली। आज से वैलेंटाइन वीक शुरू हो चुका है। इस प्यार भरे हफ्ते का पहला दिन यानि कि 7 फरवरी को होता है रोज डे। किसी भी तरह के प्यार के शुरूआत अगर गुलाब से हो तो इससे बेहतर शायद ही कुछ हो। शायद यही वजह रही होगी कि वैलेंटाइन वीक का सबसे पहला …
नई दिल्ली। आज से वैलेंटाइन वीक शुरू हो चुका है। इस प्यार भरे हफ्ते का पहला दिन यानि कि 7 फरवरी को होता है रोज डे। किसी भी तरह के प्यार के शुरूआत अगर गुलाब से हो तो इससे बेहतर शायद ही कुछ हो। शायद यही वजह रही होगी कि वैलेंटाइन वीक का सबसे पहला दिन रोज डे के तौर पर मनाया जाता है।
जीवन में नए प्यार की शुरूआत करनी हो या किसी अपने को मन में दबी बात बतानी हो इससे बेहतर दिन और मौका नहीं हो सकता। जिसे आप सालों से जानते हों और अपने दिल की बात ना कह पा रहें हो तो आज के दिन हाथों में गुलाब लेकर आप अपने दिल की बात अपने साथी को बता सकते हैं। आमतौर पर लोगों में धारणा है कि रोज डे सिर्फ प्रेमी-प्रेमिकाओं के लिए ही होता है, जबकि ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। आप अपनी सच्ची भावनाएं किसी के प्रति भी रखते हों इस दिन व्यक्त कर सकते हैं।

केवल इतना ही नहीं हर तरह की भावनाएं व्यक्त करने के लिए इन गुलाब के फूलों के रंगों को भी मतलब दिया है। मसलन रेड, पिंक रोज, पिच रोज, व्हाइट रोज और अन्य तरह के गुलाब के फूलों का इस दिन रंगों के हिसाब से अपना-अपना मतलब होता है।
तो अगर आप किसी से अपने प्यार का इजहार करना चाहते हैं तो जाहिर सी बात है कि आप उसे रेड रोज ही देंगे लेकिन अगर आप किसी की तरफ दोस्ती का हाथ बढ़ाना चाहते हैं या फिर किसी को प्रात्साहित करना चाहते हैं या फिर किसी से अपना झगड़ा खत्म करना चाहते हैं तो इन मौकों के लिए आप आज के दिन अलग-अलग रंग के गुलाब देकर अपने जीवन के रिश्तों को आसान बना सकते हैं।
आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस रंग के गुलाब का क्या मतलब होता है जिससे आप अपनी भावनाओं के अनुसार सामने वाले को उस रंग का गुलाब देकर रोज डे हंसी-खुशी मना सकें।
जानिए किस रंग के गुलाब में छिपे हैं कौन से राज

रेड रोज
लाल गुलाब को प्रेम का प्रतीक माना जाता है। अगर आप किसी से सच्चे दिल से मोहब्बत करते हैं और उस तक अपने दिल की बात पहुंचाना चाहते हैं तो आप लाल गुलाब का सहारा ले सकते हैं। अगर हां हो जाए तो फिर क्या आगे आने वाले दिनों को मनाने की भी तैयारी शुरू कर दीजिए।

पिंक रोज
गुलाबी रंग का गुलाब तारीफ और प्रशंसा के लिए दिया जाता है। अगर आप किसी शख्स को उसकी दोस्ती के लिए शुक्रिया कहना चाहते हैं तो पिंक रोज आपके लिए बेस्ट है। ये पिंक रोज आपकी तरफ से सबसे बहतरीन तरीका होगा किसी को थैंक्यू बोलने कि लिए।

पिच रोज
अगर आप किसी को थैंक्यू बोलना चाह रहे हैं या फिर किसी की खूबसूरती की आप प्रशंसा करना चाहते हैं तो आप उन्हें इस रंग का गुलाब दे सकते हैं। किसी की खूबसूरती की तारीफ करने का अपनेआप में ये सबसे अनोखा तरीका है।

व्हाइट रोज
ये रंग शांति का प्रतीक है। सफेद गुलाब देने का मतलब है कि आप सामने वाले शख्स को बता रहे हैं कि आपको उनके बारे में सोचना अच्छा लगता है। इसके अलावा आप किसी से माफी मांगने के लिए इस रंग का गुलाब दे सकते हैं।

पीला गुलाब
ये खुशनुमा रंग दोस्ती की निशानी है। कई लोग मानते हैं कि प्यार की शुरुआत दोस्ती से ही होती है। अगर आपको किसी से दोस्ती की शुरुआत करनी है, तो उसे पीला गुलाब गिफ्ट करें। अगर गुलाब स्वीकार कर लिया गया तो धीरे-धीरे आप इसका रंग लाल भी कर अपने दोस्त में ही हमसफर तलाश कर सकते हैं।
तो इस तरह से गुलाब के हर रंग का मतलब जानकर अब आप अपनी भावनाएं इसके जरिए अपने चहेतों तक आसानी से पहुंचा सकते हैं।
