रुद्रपुर: महिला ने लगाया दरोगा पर बदसलूकी और केस में फंसाने का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। दारोगा पर नानकमत्ता निवासी महिला ने बदसलूकी और झूठे केस में फंसाने का आरोप लगाया है। मामले में महिला ने जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र लिखकर न्याय की गुहार लगाई है। मामले में संबंधित सीओ को जांच के निर्देश दिये गये हैं। ग्राम दीननगर, नानकमत्ता निवासी एक महिला ने …

रुद्रपुर, अमृत विचार। दारोगा पर नानकमत्ता निवासी महिला ने बदसलूकी और झूठे केस में फंसाने का आरोप लगाया है। मामले में महिला ने जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र लिखकर न्याय की गुहार लगाई है। मामले में संबंधित सीओ को जांच के निर्देश दिये गये हैं।

ग्राम दीननगर, नानकमत्ता निवासी एक महिला ने जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र लिखकर पुलिस के एक दारोगा पर उसके साथ बदसलूकी करने और केस में फंसाने की धमकी देने का आरोप लगाया है। महिला ने अपने पत्र में बताया कि घर की आवश्यकता के लिए उसने एक क्षेत्र की महिला से ब्याज पर 30 हजार रूपये लिये थे। जो एक वर्ष बाद वापस कर दिये थे। जबकि महिला उसे दोबारा पैसे मांग रही है। आरोप लगाया कि वह ब्याज पर पैसे देने वाली महिला पुलिस के सहयोग से शराब का कारोबार करती है। जिसको लेकर क्षेत्र का एक दरोगा 31 जनवरी 2021 को 1.30 बजे उनके घर में आया और पैसे लौटाने का दबाव बनाने लगा। जिसका विरोध करने पर वह बदसलूकी करने लगा।

वहीं, शोर होने पर आसपास के लोगो के इकट्ठा होने पर वह झूठे केस में फंसाने की धमकी देते हुए चला गया। जिस पर पीड़ित महिला ने जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर कार्यवाही की मांग की है। उधर एएसपी ममता बोहरा ने बताया कि मामले की जांच के लिए संबंधित सीओ को निर्देश दे दिये हैं। उसके बाद अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।