Chocolate Day: चॉकलेट संग रिश्तों में घोलिए मिठास, बन जाएगी हर बिगड़ी बात

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। मोहब्बत का सप्ताह माने जाने वाले वैलेंटाइन वीक के दो दिन रोज डे और प्रपोज डे बीत चुके हैं। जी हां आज है चॉकलेट डे। यूं तो हर रिश्ते में मिठास का होना जरूरी है लेकिन अगर आज के दिन आप अपने रिश्ते में चॉकलेट की मिठास घोलकर अपने चाहने वाले को खास …

नई दिल्ली। मोहब्बत का सप्ताह माने जाने वाले वैलेंटाइन वीक के दो दिन रोज डे और प्रपोज डे बीत चुके हैं। जी हां आज है चॉकलेट डे। यूं तो हर रिश्ते में मिठास का होना जरूरी है लेकिन अगर आज के दिन आप अपने रिश्ते में चॉकलेट की मिठास घोलकर अपने चाहने वाले को खास महसूस करा सकते हैं। रोज डे के दिन गुलाब और प्रपोज डे के दिन अगर आप अपनी मोहब्बत का इजहार करने से चूक गए हैं तो आज चॉकलेट डे पर आप अपने रिश्तों की बिगड़ी बात बना सकते हैं।

चॉकलेट देने से पहले आपके मन में एक ख्याल जरूर आता होगा कि आखिर कौन सी चॉकलेट दी जाए जिससे आपके पार्टनर के साथ-साथ आपका भी दिन बन जाए। तो अगर अभी तक आप चॉकलेट को सिर्फ चॉकलेट ही समझते थे आज हम आपको बता देंते हैं कि चॉकलेट भी कई तरह की होती हैं। अपने पार्टनर के मूड और स्वभाव के हिसाब से आप उन्हें ये चॉकलेट गिफ्ट कर इस दिन को खास बना सकते हैं।

जानिए चॉकलेट के प्रकार और उनकी खासियत

डार्क चॉकलेट
यह चॉकलेट आपके दिल के स्वास्थ्य के लिए काफी अच्छी मानी जाती है। दरअसल इस चॉकलेट में फ्लेवोनोइड्स होता है, जो धमनियों और नसों को कोमल रखने में मदद करती है। हालांकि चॉकलेट का सेवन करते समय मात्रा का ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है। मस्तिष्क को स्वस्थ्य बनाए रखने में चॉकलेट बहुत मदद करती है।

दरअसल फ्लैवोनॉयड्स नामक एंटीऑक्सीडेंट्स चॉकलेट के कोको में होता है। कई शोध में ये भी पता चला है कि ब्लड फ्लो और लो ब्लड प्रशेर में कोको और डार्क चॉकलेट सुधार ला सकती है। चॉकलेट का सेवन करके हम सूरज से निकलने वाली यूवी किरणों से अपनी स्किन को बचा सकते हैं। दरअसल चॉकलेट में हाई फ्लेवनॉल सामग्री होती है जो शरीर को जलाए बिना यूवी किरणों की दोगुनी मात्रा का सामना करने के लिए खाल को सक्षम बनाती है।

मिल्क चॉकलेट
डार्क चॉकलेट से उलट मिल्क चॉकलेट में कोको की मात्रा कम होती है इसमें चीनी और मिल्क प्रॉडक्ट्स होते हैं। मिल्क चॉकलेट का टेस्ट डार्क चॉकलेट से हल्का और मिठास भरा होता है। जिन्हें मीठा पसंद है, उनके लिए यह पर्फेक्ट गिफ्ट है।

ड्राई फ्रूट्स चॉकलेट
यह चॉकलेट गिफ्ट करना भी बेहतर आइडिया है। ड्राई फ्रूट्स हेल्थ के लिए अच्छे होते हैं। आप जिन्हें प्यार करते हैं उन्हें चॉकलेट के बहाने ड्राई फ्रूट्स खिलाना बढ़िया आइडिया है। लेकिन उनकी पसंद को भी ध्यान में रखें। इसके अलावा बेफर वाली चॉकलेट भी कई लोगों को पसंद होती है।

फ्लेवर्ड चॉकलेट
डार्क चॉकलेट और मिल्क चॉकलेट के अलावा मार्केट में कई वरायटी की चॉकलेट मिलती हैं। इनमें मिंट, कैरमल और सिट्रस फ्लेवर की चॉकलेट्स भी मार्केट में आती हैं।

वहीं अगर आप प्रजेंटेशन से अपने पार्टनर का दिल जीतना चाहते हैं तो रोज चॉकलेट बुके, मिनी चॉकलेट बैग, चॉकलेट बॉक्स, हार्ट शेप चॉकलेट्स, चॉकलेट बुके जैसे ऑप्शन भी ट्राई कर सकते हैं।