वैलेंटाइन डे पर पार्टनर को भूलकर भी ना दें ये गिफ्ट्स, वरना रिश्ते में आ सकती है दरार
वैलेंटाइन डे (Valentine Day) पर जानकारी के अभाव में कई बार कपल्स (Couples) ऐसे तोहफे खरीद लेते हैं जो रिश्ते की गरमाहट को खत्म कर सकते हैं. प्रेमी जोड़ों के लिए खास दिन ‘वैलेंटाइन डे’ (Valentine Day 2021) का इंतजार हर कपल्स को बेसब्री से होता है. पार्टनर इस दिन अपने प्यार के रिश्ते को …
वैलेंटाइन डे (Valentine Day) पर जानकारी के अभाव में कई बार कपल्स (Couples) ऐसे तोहफे खरीद लेते हैं जो रिश्ते की गरमाहट को खत्म कर सकते हैं.
प्रेमी जोड़ों के लिए खास दिन ‘वैलेंटाइन डे’ (Valentine Day 2021) का इंतजार हर कपल्स को बेसब्री से होता है. पार्टनर इस दिन अपने प्यार के रिश्ते को और मजबूत बनाते हैं. ऐसे में इस खास मौके को खूबसूरत बनाने के लिए कई बार जाने अनजाने व्यक्ति कुछ ऐसे गिफ्ट्स का चुनाव कर लेता है जो वास्तुशास्त्र (Gift Ideas In Vastu Shastra) के अनुसार व्यक्ति को अपने पार्टनर को नहीं देने चाहिए.
वास्तु शास्त्र की मानें तो कुछ ऐेसे तोहफे हैं जो आपसी रिश्तों में दूरियां ला सकते हैं. वास्तु के अनुसार पार्टनर को कुछ चीजें गिफ्ट (Vastu Anusar Partner Ko na Den Ye Cheejen) करने से आपके रिश्ते में दरार आ सकती है.
तो आइए जानते हैं कि वह कौन से गिफ्ट्स आइटम हैं जिन्हें वैलेंटाइन डे के मौके पर कभी भी अपने पार्टनर को नहीं देना चाहिए-
डूबते हुए जहाज की फोटो

वास्तु शास्त्र के अनुसार कभी भी पार्टनर को डूबते हुए जहाज की मूर्ति गिफ्ट नहीं देना चाहिए ना लेना चाहिए। इस तरह की मूर्ति या फोटो घर में रखना अशुभ फल देता है। ऐसा करने से उपहार लेना वाले व्यक्ति को आर्थिक नुकसान या फिर आर्थिक तरक्की में बाधा का सामना करना पड़ सकता है।
ब्लैक ड्रेस

अगर आप अपने पार्टनर के जीवन को खुशहाल देखना चाहते हैं तो कभी भी काले रंग वाले ड्रेस (Black Dress) तोहफे में ना दें. ये कष्ट और पीड़ा के प्रतीक होते हैं. वास्तु शास्त्र के अनुसार कभी भी उपहार में किसी व्यक्ति को काले वस्त्र नहीं देने चाहिए. अगर अनजानें में आपको इस रंग के कपड़े उपहार में मिलते हैं तो यह दुख, कष्ट और दर्द का कारण बन सकती है.
जूते

पार्टनर को कभी भी जूते गिफ्ट नहीं करने चाहिए. आपको जानकर हैरानी हो सकती है कि जूते उपहार में देना जुदाई का प्रतीक माना जाता है.
रुमाल

ज्यादातर ये बात सभी लोग जानते हैं कि कभी भी किसी व्यक्ति को उपहार में रुमाल नहीं देना चाहिए। अगर आप इसका कारण नहीं जानते तो आपको बता दें कि उपहार में रुमाल देना दुख का कारण माना गया है। ऐसा करने से पति-पत्नी के बीच झगड़ा होने की संभावना बनी रहती है।
घड़ी

बहुत से लोग उपहार में घड़ी देते हैं जबकि घड़ी उपहार में देना जीवन की प्रगति को रोकने समान माना गया है।
