हल्द्वानी: उत्तराखंड टेबल टेनिस एसोसिएशन के उपाध्यक्ष बने टिक्कू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। उत्तराखंड टेबल टेनिस एसोसिएशन की ओर से आयोजित कार्यकारिणी के चुनाव में आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता समित टिक्कू को उपाध्यक्ष चुना गया है। बता दें कि समित टिक्कू का विद्यार्थी जीवन से ही टेबल टेनिस के खिलाड़ी रहे हैं। वर्ष 1990 में यूपी के दौरान जोनल चैंपियनशिप के व्यक्तिगत एवं …

हल्द्वानी, अमृत विचार। उत्तराखंड टेबल टेनिस एसोसिएशन की ओर से आयोजित कार्यकारिणी के चुनाव में आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता समित टिक्कू को उपाध्यक्ष चुना गया है। बता दें कि समित टिक्कू का विद्यार्थी जीवन से ही टेबल टेनिस के खिलाड़ी रहे हैं।

वर्ष 1990 में यूपी के दौरान जोनल चैंपियनशिप के व्यक्तिगत एवं टीम स्पर्धा में विजेता रहे थे। इसके साथ ही वर्ष 1991-92 में अंतर विद्यालयी कुमाऊं यूनिवर्सिटी टेबल टेनिस प्रतियोगिता में एमबीपीजी काॅलेज हल्द्वानी का प्रतिनिधित्व करते हुए चैंपियनशिप पर कब्जा जमाया था। वहीं, 1994-95 में दिल्ली के हंसराज कॉलेज में टेबल टेनिस टीम के कप्तान रहे। नई दिल्ली में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए वर्ष 2002-03 में इनका उत्तराखंड से चयन हुआ था। इस अवसर पर राकेश गुप्ता, रजत अग्रवाल, संदीप गुप्ता, डीके कांडपाल, योगेश पांडे, निशीथ शर्मा, पीयूष कुमार ने समित टिक्कू को उपाध्यक्ष चुने जाने पर बधाई दी।