हल्द्वानी: एफआईआर दर्ज कराने के लिए करनी पड़ी आईजी से फरियाद
हल्द्वानी, अमृत विचार। भूमि बेचने के झांसे में धोखाधड़ी के मामले में एफआईआर दर्ज कराने के लिए पीड़ित को आईजी से फरियाद करनी पड़ी। आईजी के दखल के बाद कालाढूंगी पुलिस ने शिकायत के साढ़े चार माह बाद केस दर्ज किया। पीड़ित तल्ली बमोरी निवासी गौरव प्रताप सिंह सिजवाली के अनुसार उन्होंने नवंबर 2019 में …
हल्द्वानी, अमृत विचार। भूमि बेचने के झांसे में धोखाधड़ी के मामले में एफआईआर दर्ज कराने के लिए पीड़ित को आईजी से फरियाद करनी पड़ी। आईजी के दखल के बाद कालाढूंगी पुलिस ने शिकायत के साढ़े चार माह बाद केस दर्ज किया।
पीड़ित तल्ली बमोरी निवासी गौरव प्रताप सिंह सिजवाली के अनुसार उन्होंने नवंबर 2019 में कालाढूंगी निवासी प्रकाश गिरी से ढाई बीघा भूमि का चार लाख रुपये में सौदा किया था। बतौर बयाना नकद 50 हजार देने के साथ ही शेष साढ़े तीन लाख रुपये विभिन्न चेक के माध्यम से दिए। विक्रेता ने जनवरी 2020 को सब रजिस्ट्रार कार्यालय में उक्त भूखंड की रजिस्ट्री क्रेता के नाम करा दी। लेकिन मौके पर दर्शाई भूमि वर्ग तीन की थी। जबकि क्रेता के नाम दर्ज रजिस्ट्री विक्रेता के भाई की निकली।
इससे साफ हुआ कि विक्रेता ने क्रेता से धोखाधड़ी की। पीड़ित 24 सितंबर 2020 को पुलिस से शिकायत की। लेकिन थाना पुलिस ने प्रारंभिक जांच का हवाला देकर केस दर्ज नहीं किया। इसके बाद पीड़ित ने आईजी से फरियाद की। आखिरकार साढ़े चार माह पीड़ित को टहलाने के बाद एफआईआर दर्ज की गई।
