Hug Day: लग जा गले कि…ये दिन है बेहद खास, ‘जादू की झप्पी’ देने से पहले जान लें ये बात
नई दिल्ली। प्यार के रंगों से भरा फरवरी का महीना शुरू हो चुका है। इस महीने का सबसे खास सप्ताह वैलेंटाइन वीक भी अब अपने कुछ चरण पार कर चुका है। मसलन, रोज डे, प्रपोज डे, चॉकलेट डे, टैडी डे और प्रॉमिस डे बाद आज है हग डे। यूं तो अक्सर लोग एक-दूसरे को गले …
नई दिल्ली। प्यार के रंगों से भरा फरवरी का महीना शुरू हो चुका है। इस महीने का सबसे खास सप्ताह वैलेंटाइन वीक भी अब अपने कुछ चरण पार कर चुका है। मसलन, रोज डे, प्रपोज डे, चॉकलेट डे, टैडी डे और प्रॉमिस डे बाद आज है हग डे। यूं तो अक्सर लोग एक-दूसरे को गले लगाते हैं लेकिन आजकल की व्यस्त जीवनशैली के चलते लोग कई बार इन छोटी-छोटी खुशियों को दरकिनार कर देतें हैं। रिश्ते में कुछ समय बिताने के बाद कई बार लोग अपने रिश्ते को कैजुअली लेने लगते हैं और अपने साथी के प्रति प्रेम जताना धीरे-धीरे कम कर देते हैं। व्यक्ति की इन्हीं छूटी हुई आदतों को फिर से उसके जीवन में शामिल करने के लिए हग डे से बेहतरीन मौका शायद ही कोई दूसरा हो।

वैलेंटाइन वीक के इस खास दिन आप अपने साथी को एक प्यार भरी झप्पी देकर उसे अपने प्यार का अहसास करा सकते हैं। इस दिन आप उनको प्यार से गले लगाकर न सिर्फ हग डे सेलिब्रेट कर सकते हैं बल्कि आप उनको गले लगाकर निश्चिंत भी कर सकते हैं कि वो हमेशा ही आपके जीवन में बेहद अहम रहेंगी। यूं तो गले लगाना एक एक साधारण सी लगने वाली भावुक प्रक्रिया मालूम होती है लेकिन इसके कई साइंटफिक फायदे भी हैं। अगर अभी तक आप भी इन फायदों से अंजान हैं तो इन्हें जानने के बाद केवल हग डे पर ही नहीं बल्कि आम दिनों पर भी मौका मिलते ही आप अपने साथी को गले लगाने से चूकेंगे नहीं।

जानिए गले लगाने के फायदे
जब हम किसी को गले लगाते है, तो हमारे शरीर में कई हॉर्मोन निकलते हैं, जो हमारे स्वास्थ के लिए अच्छा होता है। ऐसा करने पर जिससे हम प्यार करते है उसके प्रति हमारा प्यार और विश्वास और भी ज्यादा बढ़ जाता है। जब हम हग डे पर अपने प्रेमी की हग करते है, तो उसके प्रति हमारे मन में अथाह प्यार उमड़ता है।
जब आप किसी प्रियजन को गले लगाते हैं तो ऑक्सीटोसिन नामक हार्मोन रक्तप्रवाह में निकल जाता है। यह मेमोरी पॉवर को बेहतर बनाने में मदद करता है। इतना ही नहीं यह तंत्रिका तंत्र को भी उत्तेजित करता है। जो आपको सक्रियता और शांति के बीच एक अच्छा संतुलन बनाने में मदद करता है।

माना जाता है कि जब आप किसी को गले लगाते हैं, तो दबाव स्टर्नम (ब्रेस्टबोन) पर लगाया जाता है जो एक भावनात्मक आवेश पैदा करता है। यह प्लेक्सस चक्रों को सक्रिय करता है जो बदले में थाइमस ग्रंथियों की मदद करता है। यह ग्रंथि शरीर में सफेद रक्त कोशिकाओं के उत्पादन को विनियमित करने के लिए जिम्मेदार है जोकि आपको स्वस्थ रखती है।

एक हग आपके रक्त परिसंचरण में सुधार के साथ-साथ दर्द का मुकाबला करके शरीर में तनाव जारी करता है। यहां तक कि यह नरम ऊतकों में रक्त के प्रवाह को बढ़ावा देता है जो तनावग्रस्त मांसपेशियों को आराम देने में मदद कर सकता है।
अब आपने यह तो जान लिए आपने गले लगाने के कुछ फायदे अब जान लेते हैं कि किसी को गले लगाने से पहले किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

कुछ इस तरह लगाएं अपनों को गले कि मिट जाएं हर गिले-शिकवे
अपने प्रेमी या अपनी पत्नी को निजी स्थान पर हग कर रहे हैं तो उसे कसकर पकड़ लें। बांहों में भर ले। अपने प्रेमी को कुछ मिनटों तक हग करें। अगर आप अपने प्रेमी को सार्वजनिक जगह पर हग कर रहे हैं, तो कुछ ही सेकेंड तक हग करें।

अपने खास दोस्त को हग कर रहे हैं तो केवल छोटी सी प्यार की झप्पी वाली हग कर सकते है। वहीं अगर दोस्तों को हग करना चाहते हैं तो आपको उनके साथ साइड हग करना चाहिए।

आप अपने दूर के दोस्त या परिवार के कुछ खास लोगों को हग करना चाहते हैं तो एक फॉर्मल सा साइड हग कर सकते है। जिसमें आपका कंधा एक दूसरे से टच हो जाता है।
