संत कबीर नगर: रात में प्रेमी-प्रेमिका ने की शादी, सुबह मिली ये खौफनाक सजा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संतकबीरनगर। उत्‍तर प्रदेश के संतकबीरनगर में प्रेमी-प्रेमिका को प्रेम विवाह करने की सजा के तौर पर पीट-पीटकर मार डाला गया। साथ ही उनके शवों को जलाकर सबूत मिटाने की कोशिश की गई। सूचना मिलने पर धनघटा और महुली थाने के एसओ मौके पर पहुंच गए। लेकिन इससे पहले ही पुलिस के आने की सूचना पाकर …

संतकबीरनगर। उत्‍तर प्रदेश के संतकबीरनगर में प्रेमी-प्रेमिका को प्रेम विवाह करने की सजा के तौर पर पीट-पीटकर मार डाला गया। साथ ही उनके शवों को जलाकर सबूत मिटाने की कोशिश की गई। सूचना मिलने पर धनघटा और महुली थाने के एसओ मौके पर पहुंच गए। लेकिन इससे पहले ही पुलिस के आने की सूचना पाकर दोनों के परिजन अधजले शव को छोड़कर फरार हो गए।

जानकारी के अनुसार धनघटा थाना क्षेत्र के मूड़ाडीहा गांव के सागर और कंचन के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। शुक्रवार शाम कंचन अपने प्रेमी के घर पहुंच गई और प्रेमी ने कंचन को सिंदूर लगाकर प्रतीकात्मक विवाह कर लिया। दोनों के प्रेम विवाह की खबर रात में ही उनके के परिजनों को लग गई। इसके बाद उन्होंने पीट-पीटकर प्रेमी-प्रेमिका की हत्या कर दी। शनिवार सुबह उनके परिजन दोनों के शवों को महुली क्षेत्र के बारीडीहा गांव के पास कुआनो नदी के घाट पर ले जाकर जलाने लगे। इसकी सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। इसी बीच किसी ने पुलिस को खबर कर दी।

सूचना मिलते ही धनघटा थाने के साथ और महुली पुलिस मौके पर पहुंच गई। लेकिन इससे पहले ही परिवारवालों को पुलिस के आने की भनक लग गई और वे अधजला शव छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने चिता पर जल रहे दोनों शव को बाहर निकवाया, लेकिन तब तक शव करीब 90 प्रतिशत तक जल चुके थे। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसपी डॉ. कौस्‍तुभ ने कहा कि इस मामले में दोषियों के खिलाफ सख्‍त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्‍होंने आरोपियो की जल्‍द गिरफ्तारी का निर्देश दिया है।

संबंधित समाचार