वैलेंटाइन डे पर ना रोकें अपने जज्बात, कुछ इस तरह बनाएं इस दिन को उम्र भर की याद
नई दिल्ली। प्यार के रंगों से सरोबार वैलेंटाइन वीक का आखिरी दिन आखिरकार आ ही गया। रोज डे से हुई शुरूआत आज वैलेंटाइन डे पर आकर अपने खूबसूरत मुकाम को हासिल करेगी। मोहब्बत की दुनिया में अपने प्यार के साथ रम जाने को प्रेमी जोड़े इस खास दिन का बेसब्री से इंतजार करते हैं। यूं …
नई दिल्ली। प्यार के रंगों से सरोबार वैलेंटाइन वीक का आखिरी दिन आखिरकार आ ही गया। रोज डे से हुई शुरूआत आज वैलेंटाइन डे पर आकर अपने खूबसूरत मुकाम को हासिल करेगी। मोहब्बत की दुनिया में अपने प्यार के साथ रम जाने को प्रेमी जोड़े इस खास दिन का बेसब्री से इंतजार करते हैं। यूं तो आपने अब तक वैलेंटाइन वीक के सभी दिनों यानि कि रोज डे से लेकर किस डे तक अपने साथी संग खूबसूरत समय बिताया होगा। लेकिन आज का दिन उनके नाम कर आप ना सिर्फ वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट कर सकते हैं बल्कि इसी बहाने अपने रिश्ते को एक नया मुकाम दे सकते हैं।

आज के खास दिन अपने साथी को स्पशल फील करा कर आप उसके दिल में अपनी जगह हमेशा के लिए बना सकते हैं। वैलेंटाइन डे पर अगर आप भी अपने साथी संग क्वालिटी टाइम बिताना चाहते हैं और समझ नहीं पा रहे हैं कि आखिर क्या तरीके अपनाएं जिससे ये मौका आप दोनों के लिए उम्र भर की एक खूबसूरत याद बन जाए तो हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताने जा रहे हैं जिन्हें अपनाकर आप इस वैलेंटाइन को कभी ना भूलने वाला दिन बना सकते हैं।

जानिए वैलेंटाइन डे को कैसे मनाएं खास, जिससे आपके पार्टनर को हो सच्चे प्यार का अहसास
एक-साथ पूरा दिन बिताना भी किसी गिफ्ट से कम नहीं है। साथ में कोई फिल्म देखने जाएं, बाहर घूमें और साथ में अच्छा सा डिनर करें। आपका पूरा दिन यादगार बन जाएगा।

आज का दिन प्यार के इजहार का दिन होता है। बेशक आप-दोनों को पता है कि आप एक-दूसरे से कितना प्यार करते हैं लेकिन आज के दिन अपने पार्टनर को खुलकर बताएं कि आप उनके लिए क्या महसूस करते हैं। इस दिन आपके इजहार-ए- मोहब्बत तो वो ताउम्र याद रखेंगे।

इस दिन को खास बनाने के लिए एक-दूसरे को कुछ ऐसा गिफ्ट दें जो उनके लिए यादगार बन जाए। एक-दूसरे की तस्वीरों से सजा कॉफी मग, कोई अच्छा परफ्यूम, दो दिलों वाला लॉकेट या पुरानी तस्वीरों से सजा एक अच्छा सा एलबम गिफ्ट कर सकते हैं।
अगर आपका पार्टनर पढ़ने का शौकीन तो उन्हें अच्छी किताबों का एक कलेक्शन गिफ्ट कर दें। इस कलेक्शन में उसकी इंटरेस्ट की किताबें रखें और साथ में एक अच्छा सा वैलेंटाइन डे कार्ड भी दें। उनकी पसंद का गिफ्ट देकर आप उन्हें यह अहसास करा पाएंगे कि आपको उनकी पसंद-नापसंद का पूरा ख्याल है।

आज का दिन स्पेशल बनाने के लिए अपने बेडरूम को वैलेंटाइन थीम दें। बिस्तर पर लाल रंग की बेडशीट बिछाएं और ऊपर से दिल के आकार का तकिया साथ में रख दें। धीमी आवाज में रोमांटिक गाने लगाएं और साथ में इन खास पलों का कुछ ऐसे लुत्फ उठाएं कि ये खूबसूरत लम्हे आप दोनों के लिए जिंदगी भर की खुशनुमा याद बन जाएं।

अगर आपका पार्टनर फिटनेस का शौकीन है तो उन्हें अच्छा सा ट्रैकसूट गिफ्ट करें। हो सके तो इसके साथ एक जोड़ी जॉगिंग शू भी गिफ्ट कर दें। ब्वॉयफ्रेंड को स्पोर्ट्स का कोई आइटम गिफ्ट करे। ये उपहार इस खास दिन पर आपके पार्टनर का मूड अच्छा रखने में आपकी खासी मदद कर सकते हैं।

जानिए वैलेंटाइन डे से जुड़ी रोचक कहानी
वैसे इसे मनाने की बहुत सी वजह मानी जाती हैं लेकिन किसी के भी पुख्ता सबूत नहीं मिलते है। एक वजह ये मानी जाती है कि 12वीं शताब्दी के आसपास रोम में एक शासक था, जो अपने किसी भी सैनिक को शादी नहीं करने देता था, उसका मानना था कि इन्सान शादी करने के बाद अपने परिवार, बच्चों में इतने व्यस्त हो जाते हैं कि वे फिर उसकी सेना में नहीं शामिल होते हैं।
इस प्रथा का विरोध संत वैलेंटाइन ने किया था, उसने एक जोड़े की शादी करा दी थी, जिसके बाद राजा ने 14 फरवरी को वैलेंटाइन को सूली पर चढ़ाया था। जब वैलेंटाइन जेल में था, तब उसे लोग प्यार स्वरुप फूल व गिफ्ट दिया करते थे। संत वैलेंटाइन ने मरने से पहले राजा के मुख्य जेलर को एक चिट्ठी लिखी और मरने के बाद अपनी आंखे उसकी अंधी बेटी को देने की बात कही। इसके बाद से संत वैलेंटाइन की याद में यह प्यार का दिन मनाया जाने लगा।
