मुरादाबाद: महिला की गला घोंटकर हत्या, शव खेत में फेंका

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद,अमृत विचार। मझोला थाना क्षेत्र में महिला की गला घोंटकर हत्या कर शव एक खेत में फेंक दिया। रविवार की सुबह जब क्षेत्रीय लोगों ने शव नग्न अवस्था में देखा तो हड़कंप मच गया। सूचना पर फारेंसिक टीम के साथ एसएसपी मौके पर पहुंच गए। महिला के शरीर व चेहरे पर चोट के निशान थे। …

मुरादाबाद,अमृत विचार। मझोला थाना क्षेत्र में महिला की गला घोंटकर हत्या कर शव एक खेत में फेंक दिया। रविवार की सुबह जब क्षेत्रीय लोगों ने शव नग्न अवस्था में देखा तो हड़कंप मच गया। सूचना पर फारेंसिक टीम के साथ एसएसपी मौके पर पहुंच गए। महिला के शरीर व चेहरे पर चोट के निशान थे। जिससे लग रहा था कि महिला ने बचने के लिए काफी संघर्ष किया है। पास में कुछ ईट पड़ी थीं।

पुलिस ने शिनाख्त कराने की काफी कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। सुराग की तलाश में पुलिस उस खेत की ओर जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी चेक कर रही है।

इस मामले में एसएसपी ने बताया कि प्रथम दृष्टया गला घोंटकर हत्या करने की बात सामने आ रही है। जिस अवस्था में शव मिला है तो दुष्कर्म की आशंका से भी इंकार नहीं किया जा सकता। साथ ही उन्होंने बताया कि जहां पर शव मिला है तो कहीं बाहर हत्या कर शव यहां फेंकना समझ से परे है। ऐसा लग रहा है कि महिला किसी परिचित के साथ अपनी मर्जी से यहां पर आई थी और बाद में उसकी हत्या कर दी गई। महिला ने बचाव के लिए भी काफी संघर्ष किया था। फिलहाल शव पीएम को भेजने के बाद उसकी शिनाख्त के लिए घटनास्थल की ओर आने वाले सभी रास्तों में लगे सीसीटीवी चेक किए जा रहे हैं।

 

संबंधित समाचार