मुरादाबाद: युवकों ने होमगार्ड के बेटे को दौड़ा- दौड़ाकर पीटा, वीडियो वायरल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद,अमृत विचार। आपसी विवाद में चार युवकों ने होमगार्ड के बेटे को जमकर पीटा। एक पार्क से बाइक से निकलते ही युवकों ने उसे घेर लिया और दौड़ा-दौड़ाकर उसे बेल्टों से पीटा। मारपीट होती देख मौके पर भीड़ जुटी तो हमलावर फरार हो गया। रविवार को पूरी घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस …

मुरादाबाद,अमृत विचार। आपसी विवाद में चार युवकों ने होमगार्ड के बेटे को जमकर पीटा। एक पार्क से बाइक से निकलते ही युवकों ने उसे घेर लिया और दौड़ा-दौड़ाकर उसे बेल्टों से पीटा। मारपीट होती देख मौके पर भीड़ जुटी तो हमलावर फरार हो गया। रविवार को पूरी घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने संज्ञान लिया। वहीं पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए मझोला थाने में तहरीर दे दी है।

घटना शनिवार की बताई जा रही है। मझोला थाना क्षेत्र में हर्बल पार्क है। बताते हैं कि एक युवक बाइक लेकर पार्क से निकला। जैसे ही वह सड़क पर पहुंचा तो पैदल आ रहे चार युवकों ने उसे रोक लिया। चंद सेकेंड बात करने के बाद युवकों ने उसकी पिटाई कर दी। बाइक से सड़क पर गिराकर उसे बुरी तरह से पीटा। बचने के लिए युवक जब बाइक छोड़कर भागा तो हमलावरों ने उसे दौड़ा-दौड़ाकर पीटना शुरू कर दिया।

मारपीट होते देख अफरा-तफरी मच गई। इस बीच कुछ लोग बाइक से मौके पर पहुंचे तो हमलावर युवक फरार हो गए। पूरी घटना मौके पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। रविवार को वीडियो वायरल होने के बाद मझोला पुलिस ने इस पर संज्ञान लेते हुए पीड़ित युवक से संपर्क किया। युवक ने रिपोर्ट दर्ज कराने को मझोला थाने में तहरीर दे दी है।

संबंधित समाचार