बरेली: पिटाई से घायल रेहान की हुई मौत, पुलिस ने सुबह ही कराया पोस्टमार्टम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचाल। इज्जतनगर थाना क्षेत्र के बन्नू बाल कॉलोनी में सोमवार की रात कॉलोनी के लोगों ने दो लोगों को चोरी के शक में पकड़ लिया था। उसके बाद दोनों की जमकर पिटाई की गई थी। पिटने वालो में बारादरी क्षेत्र के रहने वाले रेहान की हालत ज्यादा बिगड़ गई थी। उसे निजी अस्पताल …

बरेली, अमृत विचाल। इज्जतनगर थाना क्षेत्र के बन्नू बाल कॉलोनी में सोमवार की रात कॉलोनी के लोगों ने दो लोगों को चोरी के शक में पकड़ लिया था। उसके बाद दोनों की जमकर पिटाई की गई थी। पिटने वालो में बारादरी क्षेत्र के रहने वाले रेहान की हालत ज्यादा बिगड़ गई थी। उसे निजी अस्पताल भर्ती किया था। जहां हालत गंभीर होने पर परिवार के लोग उसे देर रात दिल्ली ले जा रहे थे। रास्ते में रेहान ने दम तोड़ दिया। उसकी मौत की खबर के बाद पुलिस भी सक्रिय हो गई। बुधवार सुबह करीब 8:30 बजे पुलिस ने डॉक्टरों के पैनल के माध्यम से शव का पोस्टमार्टम कराया जिसमें मौत की वजह सिर में चोट लगना बताया गया है। पुलिस सुरक्षा के बीच उसके शव को घर पर पहुंचाया गया। हंगामा ना हो इसलिए मौके पर पुलिस फोर्स तैनात किया गया है।

संबंधित समाचार