IPL Auction 2021 : क्रिस मौरिस बने आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी, राजस्थान रॉयल्स ने 16.25 करोड़ में खरीदा
चेन्नई । इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन के लिए खिलाड़ियों की नीलामी चेन्नई में हुई। साउथ अफ्रीका के ऑलरांउडर क्रिस मॉरिस ने आईपीएल की नीलामी में इतिहास रच दिया। 33 साल के मॉरिस को राजस्थान रॉयल्स ने 16.25 करोड़ रुपये में खरीदा है। वह आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए। ऑस्ट्रेलिया के …
चेन्नई । इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन के लिए खिलाड़ियों की नीलामी चेन्नई में हुई। साउथ अफ्रीका के ऑलरांउडर क्रिस मॉरिस ने आईपीएल की नीलामी में इतिहास रच दिया। 33 साल के मॉरिस को राजस्थान रॉयल्स ने 16.25 करोड़ रुपये में खरीदा है। वह आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए। ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल आईपीएल 2021 की नीलामी में स्टार बनकर उभरे हैं। मैक्सवेल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने 14.25 करोड़ रुपये में खरीदा है। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और आरसीबी ने मैक्सवेल के लिए खूब जद्दोजहद की। वहीं नीलामी में दिल्ली कैपिटल्स ने स्टीव स्मिथ को 2.20 करोड़ रुपये में खरीदा है।
9.25 करोड़ में बिके के. गौतम
ऑलराउंडर कृष्णप्पा गौतम की आईपीएल में लॉटरी लग गई है. उन्होंने CSK ने 9.25 करोड़ में खरीदा है. वो राजस्थान रॉयल्स और किंग्स इलेवन पंजाब से अब तक खेल चुके हैं. गौतम ने अब तक एक भी इंटरनेशनल मैच नहीं खेला है
After a three-team bidding war, K Gowtham joined @ChennaiIPL for INR 9.25 Cr. ⚡️⚡️@Vivo_India #IPLAuction pic.twitter.com/DO5IMJOOV3
— IndianPremierLeague (@IPL) February 18, 2021
5.25 करोड़ में बिके शाहरख खान
तमिलनाडु के ऑलराउंडर शाहरुख खान की इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में जमकर बोली लगी है। 20 लाख की बेस प्राइस वाले शाहरख खान को पंजाब किंग्स ने 5.25 करोड़ में खरीदा है। तमिलनाडु के इस ऑलराउंडर ने 2020 के मुश्ताक अली ट्रॉफी में अच्छा प्रदर्शन किया था। लेकिन तब वो नहीं बिके थे। 25 साल के शाहरुख ने हार नहीं मानी और इस साल मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन किया। शाहरुख ने चार मैचों में 220 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए. उन्हें इसका इनाम मिला है।
Shahrukh Khan earns big and how! ?
He joins @PunjabKingsIPL for INR 5.25 Cr. @Vivo_India #IPLAuction pic.twitter.com/uHcOJ7LGdl
— IndianPremierLeague (@IPL) February 18, 2021
2.4 करोड़ में बिके पीयूष चावला
दिल्ली कैपिटल्स ने रिपल पटेल को 20 लाख में खरीदा है। वहीं, रजत पाटीदार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 20 लाख में खरीदा। आरसीबी ने सचिन बेबी को 20 लाख में खरीदा। भारत के लेग स्पिनर पीयूष चावला को 2.4 करोड़ में मुंबई इंडियंस ने खरीदा।
पीयुष चावला को मुंबई इंडियंस ने 2.40 करोड़ में खरीदा
वहीं भारत के अनुभवी लेग स्पिनर पीयुष चावला को मुंबई इंडियंस ने 2.40 करोड़ में खरीदा है। चावला पिछले सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम का हिस्सा थे।
14 करोड़ में बिके रिचर्डसन
ऑस्ट्रेलियाई के तेज गेंदबाज जाय रिचर्ड्सन को पंजाब किंग्स ने 14 करोड़ में खरीदा है। 24 साल के इस गेंदबाज ने अभी तक आईपीएल में हिस्सा नहीं लिया है। रिचर्डसन का बेस प्राइज़ 1.50 करोड़ था।
Did you folks see this coming? ??
Massive buy from @PunjabKingsIPL ?? @Vivo_India #IPLAuction pic.twitter.com/MUTQcevC53— IndianPremierLeague (@IPL) February 18, 2021
ये खिलाड़ी नहीं बिके
ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर एलेक्स कैरी, श्रीलंका के कुसल परेरा, ग्लेन फिलिप्स, सैम बिलिंग्स को किसी भी फ्रेंचाइजी ने नहीं खरीदा। एलेक्स कैरी का बेस प्राइस 1.5 करोड़, बिलिंग्स का 2 करोड़, परेरा का 50 लाख और फिलिप्स का 50 करोड़ था।
इतने करोड़ में बिके ये खिलाड़ी
भारत के तेज गेंदबाज उमेश यादव को दिल्ली कैपिटल्स ने उनके बेस प्राइज़ एक करोड़ में खरीदा। बांग्लादेश के फास्ट बॉलर मुस्ताफिजुर रहमान को राजस्थान रॉयल्स ने एक करोड़ रुपये में खरीदा है। मुस्ताफिजुर पहले भी आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस की टीम का हिस्सा रह चुके हैं। वहीं ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज नाथन कुल्टर नाइल को मुंबई इंडियंस ने पांच करोड़ रुपये में खरीदा है। कुल्टर नाइल आईपीएल 2020 में भी मुंबई की टीम का हिस्सा थे। न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज एडम मिल्ने को मुंबई इंडियंस ने 3.20 करोड़ में खरीदा। मिल्ने का बेस प्राइज़ 50 लाख रुपये था।
स्टीव स्मिथ को खरीदकर काफी खुश-सहायक कोच
दिल्ली कैपिटल्स के सहायक कोच मोहम्मद कैफ ने नीलामी के दौरान कहा, हम स्टीव स्मिथ को खरीदकर काफी खुश हैं। हमने उन्हें उनकी फॉर्म नहीं बल्कि उनके अनुभव के आधार पर खरीदा है। रिकी पोंटिंग भी काफी खुश हैं। उन्होंने फोन कर अपनी खुशी जाहिर की।
मैक्सवेल की रिकॉर्डतोड़ बोली पर सहवाग का ट्वीट
Maxwell ke yahaan Mahoul during every #IPLAuction pic.twitter.com/aEtihOGvHM
— Virender Sehwag (@virendersehwag) February 18, 2021
डेविड मलान को पंजाब किंग्स ने खरीदा
इंग्लैंड के टॉप ऑर्डर बल्लेबाज़ डेविड मलान को पंजाब किंग्स ने 1.50 करोड़ में खरीदा। डेविड मलान मौजूदा वक्त में टी20 इंटरनेशनल में दुनिया के नंबर वन बल्लेबाज़ हैं।
क्रिस मॉरिस 16.25 करोड़ में बिके
साउथ अफ्रीका के फास्ट बॉलिंग ऑलराउंडर क्रिस मॉरिस आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा कीमत में बिकने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्हें राजस्थान रॉयल्स ने 16.25 करोड़ में खरीदा है। मॉरिस ने युवराज सिंह के रिकॉर्ड को तोड़ा है। युवराज 16 करोड़ में बिक चुके हैं।
????? ?? ??????????’? ?????:
“I’m back”. ? #HallaBol | #RoyalsFamily | #IPLAuction | #IPL2021 | @Tipo_Morris pic.twitter.com/xLQYKoLzaw
— Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) February 18, 2021
4 .40 करोड़ में बिके शिवम दुबे
टीम इंडिया के ऑलराउंडर शिवम दुबे के लिए भी जमकर बोली लगी है। 50 लाख के बेस प्राइस वाले शिवम दुबे को रॉजस्थान रॉयल्स ने 4.40 करोड़ रुपये में खरीदा है। शिवम दुबे IPL 2021 में संजू सैमसन की कप्तानी में खेलते नजर आएंगे। शिवम आईपीएल 2020 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम का हिस्सा थे। शिवम भारत के लिए एक वनडे और 12 टी20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं।
Shivam Dube goes to @rajasthanroyals for INR 4.4 Cr at the @Vivo_India #IPLAuction. pic.twitter.com/cpsCHAGo1T
— IndianPremierLeague (@IPL) February 18, 2021
7 करोड़ में बिके मोईन अली
इंग्लैंड के स्पिन ऑलराउंडर मोईन अली को चेन्नई सुपर किंग्स ने सात करोड़ रुपये में खरीदा है। उनका बेस प्राइस 2 करोड़ था। मोईन आईपीएल 2020 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम का हिस्सा थे, लेकिन अब वह एमएस धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स की टीम में खेलते दिखेंगे।
Moeen Ali will now don the Yellow ? after @ChennaiIPL acquire his services for INR 7 Cr. @Vivo_India #IPLAuction pic.twitter.com/I4y4KaECdr
— IndianPremierLeague (@IPL) February 18, 2021
कोलकाता नाइटराइडर्स के हुए शाकिब
बांग्लादेश के स्टार क्रिकेटर शाकिब-अल-हसन एक बार फिर कोलकाता नाइटराइडर्स के लिए खेलते नजर आएंगे। फ्रेंचाइजी ने उन्होंने 3 करोड़ 20 लाख रुपये में खरीदा है। शाकिब पिछले साल इस लीग का हिस्सा नहीं थे। शाकिब का बेस प्राइज़ दो करोड़ रुपये था।
ग्लेन मैक्सवेल को 14 करोड़ 25 लाख में RCB ने खरीदा
ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक बल्लेबाज़ ग्लेन मैक्सवेल को 14.25 करोड़ रुपये में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने खरीदा है। 2 करोड़ की बेस प्राइस में केकेआर ने बोली की शुरुआत की, लेकिन बाद में टक्कर आरबीसी और चेन्नई के बीच होने लगी। 14 करोड़ 25 लाख में कोहली की टोली ने अपने साथ जोड़ा। 10 करोड़ 75 लाख के ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर को पंजाब ने रिलीज किया था।
केदार जाधव को किसी ने नहीं खरीदा
भारतीय ऑलराउंडर का बेस प्राइस 2 करोड़ है।
एविन लुईस भी नहीं बिके
कैरेबियाई विकेटकीपर बल्लेबाज मुंबई इंडियंस की ओर से खेल चुके हैं। देखना होगा दूसरे राउंड में कौन खरीदता है।
एरॉन फिंच भी इस सेट में नहीं बिके
लिमिटेड ओवर में ऑस्ट्रेलिया के कैप्टन एरॉन फिंच भी इस सेट में नहीं बिके। पिछले सीज़न में वह रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम का हिस्सा थे।
दिल्ली ने स्मिथ को खरीदा
ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज़ स्टीव स्मिथ को दिल्ली कैपिटल्स ने 2.20 करोड़ रुपये में खरीदा है। उनका बेस प्राइस 2 करोड़ था। स्मिथ इससे पहले राजस्थान रॉयल्स की टीम का हिस्सा थे। वहीं, इंग्लैंड के विस्फोटक बल्लेबाज जेसर रॉय, एलेक्स हेल्स और को किसी भी फ्रेंचाइजी ने नहीं खरीदा।
What else would you call acquiring @stevesmith49 at INR 220 lakh? ?#DCFanWithSign #YehHaiNayiDilli #IPLAuction2021 pic.twitter.com/jsma1icHx3
— Delhi Capitals (@DelhiCapitals) February 18, 2021
पहले खिलाड़ी करुण नायर
टेस्ट मैच में तिहरा शतक ठोकने वाले नायर में किसी टीम ने रूचि नहीं दिखाई। पहले दौर में अनसोल्ड रहे। किसी ने नहीं खरीदा।
शुरू हुआ ऑक्शन
जिस पल का इंतजार खिलाड़ियों के साथ क्रिकेट फैंस को था वो खत्म हो गया है। चेन्नई में खिलाड़ियों की नीलामी शुरू हो गई। पहली बोली करुण नायर की लगी है। उनका बेस प्राइस 50 लाख है। उन्होंने किसी भी फ्रेंचाइजी ने नहीं खरीदा।
मार्क वुड ने नीलामी से नाम वापस लिया
इंग्लैंड के तेज गेंदबाज मार्क वुड ने इस साल नीलामी से अपना नाम वापस ले लिया है। मार्क वुड का बेस प्राइस दो करोड़ रुपये था। मार्क वुड पर मुंबई इंडियंस, आरसीबी और किंग्स इलेवन पंजाब की नज़र थी। ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि वुड को नीलामी में बड़ी रकम मिल सकती है, लेकिन उन्होंने परिवार को प्राथमिकता देने का फैसला किया।
खिलाड़ियों की नीलामी के लिए सज चुका है मंच
20 Minutes to GO ??️
Are you all ready for the VIVO IPL 2021 Player Auction?
We cannot contain our excitement levels, can you ? #IPLAuction pic.twitter.com/AQLg3PtAtm— IndianPremierLeague (@IPL) February 18, 2021
चेन्नई सुपरकिंग्स की ड्रेस में धोनी के शब्द
ऑक्शन में पहुंचे चेन्नई सुपरकिंग्स के सदस्यों के ड्रेस में उसके कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का लकी नंबर सात लिखा दिखा। इसके साथ उनके टी-शर्ट पर Definitely No भी लिखा है। बता दें कि ये शब्द महेंद्र सिंह धोनी ने 1 नवंबर 2020 को आईपीएल मैच में टॉस के दौरान कहा था। उन्होंने कहा था कि This is “Definitely Not” my last game.
आईपीएल इतिहास का सबसे महंगा भारतीय तेज गेंदबाज
जयदेव उनादकट आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे भारतीय तेज गेंदबाज हैं। सौराष्ट्र के इस गेंदबाज ने 2017 में राइजिंग पुणे सुपरजायंट के लिए हैट्रिक ली थी। जिसके बाद 2018 की नीलामी में राजस्थान रॉयल्स ने उनादकट को 11.5 करोड़ रुपए में खरीदा था। उनादकट इस सीजन के लिए भी राजस्थान की टीम का हिस्सा हैं।
सबसे महंगा विदेशी खिलाड़ी
ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिंस आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी हैं। कमिंस ने इस मामले में बेन स्टोक्स को पीछे छोड़ दिया था। 2020 की नीलामी में उन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स ने 15.5 करोड़ में खरीदा था। कमिंस को केकेआर ने इस सीजन के लिए भी रिटेन किया है।
शाकिब का बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये
बांग्लादेश के स्टार ऑलराउंडर शाकिब अल हसन का नाम भी नीलामी वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल है। शाकिब ने अपना बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये रखा है। शाकिब आईसीसी के बैन की वजह से पिछले साल टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं ले पाए थे। लेकिन इस साल चेन्नई सुपर किंग्स, आरसीबी, राजस्थान रॉयल्स या फिर किंग्स इलेवन पंजाब शाकिब पर दांव लगा सकती हैं. शाकिब के शानदार रिकॉर्ड को देखते हुए उन्हें बोली में बड़ी रकम पर खरीदे जाने की उम्मीद है।
युवराज सिंह के नाम रिकॉर्ड
आईपीएल में सबसे ज्यादा दाम पर बिकने का रिकॉर्ड युवराज सिंह के नाम पर है। युवराज सिंह को 2015 में दिल्ली डेयरडेविल्स ने 16 करोड़ रुपये में खरीदा था। पिछले साल पैट कमिंस को केकेआर ने 15.5 करोड़ में खरीदा था। इसके अलावा बेन स्टोक्स को पुणे की टीम ने 2017 में 14.5 करोड़ रुपये में खरीदा था।
काइल जेमिसन का सरप्राइज पैकेज
75 लाख के बेस प्राइज वाले न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर काइल जेमिसन आज की नीलामी का सरप्राइज पैकेज साबित हो सकते हैं। जेमिसन ने पिछले साल इंडिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में डेब्यू किया था। जेमिसन ने अब तक 6 टेस्ट खेले हैं। जेमिसन ना सिर्फ 140 से ज्यादा की रफ्तार से गेंदबाजी कर लेते हैं बल्कि वह बड़े शॉट लगाने का माद्दा भी रखते हैं।
अर्जुन तेंदुलकर का बेस प्राइस 20 लाख रुपये
सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर का नाम भी नीलामी के लिए शॉर्ट लिस्ट हुए खिलाड़ियों में शामिल है। अर्जुन तेंदुलकर ने अपना बेस प्राइस 20 लाख रुपये रखा है। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि मुंबई इंडियंस की टीम अर्जुन तेंदुलकर पर दांव लगा सकती है। अर्जुन तेंदुलकर ने हाल ही में मुंबई की तरफ से सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में भी हिस्सा लिया था।
Huge night!! @IPL Auction!!! We are all set and ready to add some more quality players to our already strong @KKRiders team. ?
— Brendon McCullum (@Bazmccullum) February 18, 2021
जल्द खत्म होगा इंतजार
Stage set for VIVO #IPLAuction 2021 ??
8️⃣ franchises to bid for some of the best players in the world in a few hours from now??
Are you ready? pic.twitter.com/EzYVkHUKRA
— IndianPremierLeague (@IPL) February 18, 2021
61 स्थानों को भरने के लिए लगेगी बोली
आईपीएल की आठ फ्रेंचाइजी 61 स्थानों को भरने के लिए बोली लगाएंगी। नीलामी सूची में 164 भारतीय, 125 विदेशी और एसोसिएट देशों के तीन खिलाड़ियों को जगह मिली है। नीलामी में कई ऐसे खिलाड़ी जिनपर खास नजर रहेगी। ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ, ग्लेन मैक्सवेल, इंग्लैंड के डेविड मलान, जेसन रॉय, भारत के पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह, केदार जाधव के अलावा महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर पर फ्रेंचाइजी और क्रिकेट फैंस का खास फोकस होगा।
ऑक्शन शुरू होने से पहले ब्रीफिंग
?? Snapshots from the 2️⃣0️⃣2️⃣1️⃣ VIVO IPL Player Auction Briefing here in Chennai. #IPLAuction pic.twitter.com/U41oDD2bfp
— IndianPremierLeague (@IPL) February 17, 2021
इन खिलाड़ियों पर रहेगी नजर
Big Names, Big Draws in VIVO #IPLAuction 2021! ?
How will these players fare? ? pic.twitter.com/TmZJxBEzoZ
— IndianPremierLeague (@IPL) February 12, 2021
आईपीएल की आठ फ्रेंचाइजी 61 स्थानों को भरने के लिए चेन्नई में सेट हो चुका है स्टेज
The stage is set in Chennai.?
We’re ready to #BidForBold at the #IPLAuction! ????Excited, 12th Man Army? ?#PlayBold #ClassOf2021 pic.twitter.com/i6G38bPbvJ
— Royal Challengers Bangalore (@RCBTweets) February 18, 2021
