हल्द्वानी: भाजपा घोषणाओं के नाम पर महिलाओं का ध्यान भटका रही : मंजू तिवारी
हल्द्वानी, अमृत विचार। महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव मंजू तिवारी ने आरोप लगाया है कि भाजपा सरकार महिलाओं के लिए हवा-हवाई घोषणाएं कर जनता का ध्यान मुद्दे से भटकाना चाहती है। उन्होंने कहा इसके खिलाफ सड़क पर उतर कर विरोध दर्ज कराया जाएगा। रविवार को नैनीताल रोड स्थित एक होटल में हुई प्रेस वार्ता में …
हल्द्वानी, अमृत विचार। महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव मंजू तिवारी ने आरोप लगाया है कि भाजपा सरकार महिलाओं के लिए हवा-हवाई घोषणाएं कर जनता का ध्यान मुद्दे से भटकाना चाहती है। उन्होंने कहा इसके खिलाफ सड़क पर उतर कर विरोध दर्ज कराया जाएगा।
रविवार को नैनीताल रोड स्थित एक होटल में हुई प्रेस वार्ता में तिवारी ने आरोप लगाया कि प्रसव पीड़ा के लिए महिलाएं मीलों दूरी तय कर शहर के अस्पतालों में पहुंच रही हैं जहां इलाज नहीं मिलने पर सीढ़ी पर ही बच्चे पैदा करने को विवश हैं। महिला कानून, थानों में महिला पुलिस अधिकारी की तैनाती नहीं की गई है। इसलिए महिलाएं अपनी समस्याएं पुरुष अधिकारियों को नहीं बता पाती हैं। महिलाओं के नाम पर राशन कार्ड तो बनाए गए लेकिन उनके पोषण के लिए राशन का इंतजाम नहीं किया गया।
इसी तरह महिला रोजगार के नाम पर सिर्फ धोखा हुआ। दो हजार मासिक मानदेय पानी वाली भोजन माताओं को समय से मानदेय नहीं मिलता है। 35 हजार से ज्यादा आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां वेतन की मांग को लेकर सड़क पर हैं। इनके आंदोलन को भी सरकार कुचलने पर आमादा है। घर पर महिलाओं के नेम प्लेट लगाने का दावा करने वाली सरकार को यह तक नहीं पता है कितनी महिलाएं सड़कों पर रात बिताने को मजबूर हैं।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की इन नीतियों के खिलाफ महिला कांग्रेस सड़क पर उतरकर विरोध दर्ज कराएगी। प्रदेश, जिला, नगर, ब्लॉक स्तर पर कार्यकर्ता भाजपा की जनविरोधी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएगी।
पूर्व ब्लॉक प्रमुख संध्या डालाकोटी ने कहा कि प्रदेश दैवीय आपदा से जूझ रहा है और विस्थापितों के लिए छत और रोटी का इंतजाम करने के बजाय सरकार चुनाव प्रचार में जुट गई है। इस दौरान पुष्पा सम्मल, कमला सनवाल आदि मौजूद थीं।
