अयोध्या: किसान आंदोलन विपक्षी पार्टियों की साजिश- मनोज तिवारी
सोहावल, अमृत विचार। भाजपा दिल्ली पूर्व अध्यक्ष सांसद मनोज तिवारी का अरकुना चौराहे पर आरसी ग्रुप के प्रबंधक ने सैकड़ो समर्थकों के साथ जोरदार स्वागत किया। रविवार को दोपहर बाद भाजपा सांसद दिल्ली प्रदेश पूर्व अध्यक्ष मनोज तिवारी लखनऊ से बस्ती महोत्सव में शामिल होने के लिए जा रहे थे। पत्रकारों से बातचीत करते हुए …
सोहावल, अमृत विचार। भाजपा दिल्ली पूर्व अध्यक्ष सांसद मनोज तिवारी का अरकुना चौराहे पर आरसी ग्रुप के प्रबंधक ने सैकड़ो समर्थकों के साथ जोरदार स्वागत किया। रविवार को दोपहर बाद भाजपा सांसद दिल्ली प्रदेश पूर्व अध्यक्ष मनोज तिवारी लखनऊ से बस्ती महोत्सव में शामिल होने के लिए जा रहे थे।
पत्रकारों से बातचीत करते हुए किसान आन्दोलन को कांग्रेस व विपक्षी पार्टियों की साजिश बताया। कानून किसानों के हित के लिए है। इसे राजनीतिक रूप देकर इस आन्दोलन को तूल पकड़ाया जा रहा है। गणतन्त्र दिवस के दिन लालकिले की घटना की घोर निंदा करते हुए कहा कि इतिहास में ऐसी घटना कभी घटित नहीं हुई थी। इससे पूरे देश का सर शर्म से झुक गया है। इस मौके पर शोभनाथ दुबे (पप्पू ), शशिनाथ दुबे, अमित दुबे, अभिषेक दुबे, उमेश दुबे, श्रीकान्त शर्मा, अनूप पाण्डेय, नकुल, प्रदीप वर्मा मौजूद रहे।
