अमेठी: दहेज नहीं मिला तो पति ने फोन पर दिया तलाक, मुकदमा दर्ज
जगदीशपुर, अमेठी। केंद्र सरकार द्वारा कानून बनाने के बाद भी ट्रिपल तलाक का सिलसिला बरकरार है दहेज न मिलने के कारण पति ने पत्नी को फोन पर तलाक दे दिया। भुक्तभोगी महिला ने स्थानीय चौकी में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की। जगदीशपुर कोतवाली स्थित चौकी वारिसगंज के अंतर्गत माहेममऊ निवासी साबरीन बानों की शादी …
जगदीशपुर, अमेठी। केंद्र सरकार द्वारा कानून बनाने के बाद भी ट्रिपल तलाक का सिलसिला बरकरार है दहेज न मिलने के कारण पति ने पत्नी को फोन पर तलाक दे दिया। भुक्तभोगी महिला ने स्थानीय चौकी में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की। जगदीशपुर कोतवाली स्थित चौकी वारिसगंज के अंतर्गत माहेममऊ निवासी साबरीन बानों की शादी गांव के ही मोहम्मद आलम के साथ सन 2017 में हुई थी।
पति व उसके परिवार वाले शादी के बाद से ही लगातार दहेज की मांग कर रहे थे। पति मोहम्मद आलम ने दहेज में पांच लाख की मांग की थी। जब पत्नी साबरीन के घर वाले पैसे नहीं दे सके तो पूर्व में मोहम्मद आलम द्वारा साबरीन पर मिट्टी का तेल डालकर जलाने व मारपीट करने की कोशिश की गई थी। जिसका मुकदमा न्यायालय सुल्तानपुर में विचाराधीन है।
उसके बाद 21 फरवरी 2021को मोहम्मद आलम ने टेलीफोन के माध्यम से पत्नी को तलाक दे दिया तो पत्नी साबरीन अपनी मां के साथ तहरीर देने चौकी वारिसगंज पहुंची। जहां पीड़ित महिला को परेशान देखकर तत्काल तीन तलाक का मुकदमा दर्ज कराकर जांच की जा रही है।
इस सम्बंध में चौकी प्रभारी उमेश कुमार मिश्रा ने बताया कि दहेज की मांग को लेकर पति के खिलाफ पूर्व में दहेज उत्पीड़न का मुकदमा सुल्तानपुर न्यायालय में विचाराधीन है। उसके बाद रविवार को तीन तलाक का भी मुकदमा पंजीकृत कर जांच पड़ताल की जा रही है ।
