बरेली: 28 तक फ्री फास्टैग के ऐलान से टोल प्लाजा पर सुधरे हाल
अमृत विचार, बरेली/ फतेहगंज पश्चिमी। एनएचएआई के टोल पर 28 फरवरी तक फ्री फास्टैग के ऐलान के बाद फतेहगंज पश्चिमी टोल प्लाजा पर हालात सुधरे हैं। फास्टैग वाहनों की संख्या में इजाफा हुआ है। अब 90 प्रतिशत से अधिक लोग फास्टैग के साथ टोल पार कर रहे हैं। मात्र पांच से सात प्रतिशत वाहन ऐसे …
अमृत विचार, बरेली/ फतेहगंज पश्चिमी। एनएचएआई के टोल पर 28 फरवरी तक फ्री फास्टैग के ऐलान के बाद फतेहगंज पश्चिमी टोल प्लाजा पर हालात सुधरे हैं। फास्टैग वाहनों की संख्या में इजाफा हुआ है। अब 90 प्रतिशत से अधिक लोग फास्टैग के साथ टोल पार कर रहे हैं। मात्र पांच से सात प्रतिशत वाहन ऐसे बचे हैं जो दोगुना शुल्क देकर गुजर रहे हैं। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचआई) के टोल प्लाजा से गुजरने वाले चार पहिया वाहनों पर 15 फरवरी की रात से फास्टैग लगाना सरकार ने अनिवार्य किया था।
इसके बाद भी 20 से 30 फीसदी लोगों ने वाहनों पर फास्टैग नहीं लगवाया था। इनमें अधिकांश वह लोग शामिल थे जिनको लग रहा था कि सरकार एक बार फिर से समयवधि बढ़ा सकती है। लेकिन इस बार ऐसा नहीं किया गया। फास्टैग की अनिवार्यता के बाद टोल प्लाजा पर फास्टैग न लगवाने वाले वाहनों को दोगुना शुल्क के साथ कैशलैन से गुजारा गया।
इस बीच सरकार ने भी टोल प्लाजा पर 28 फरवरी तक वाहनों पर फ्री फास्टैग लगवाने की घोषणा की। स्कीम के चलते सभी टोल पर फास्टैग लगाए जाने से अब बदलाव दिखने लगा है। टोल प्रबंधक श्यामवीर सिंह का कहना है 90 प्रतिशत वाहनों पर फास्टैग लग चुका है।
फास्टैग नहीं होने पर दोगुना शुल्क वसूले जाने के डर से बिना फास्टैग वाहनों की संख्या कमी आई है। जिससे अब जाम की दिक्कत भी दूर होती दिख रही है। उनके मुताबिक फ्री फास्टैग व्यवस्था से अब टोल पर जाम न के बराबर रह गया है। आसानी से फास्टैग लगे वाहन टोल पार कर रहे हैं।
