पानी के हैं फायदे अनेक लेकिन इस वक्त पिया तो लग सकते हैं कई रोग
नई दिल्ली। धरती पर जीवन के लिए पानी से जरूरी शायद ही कोई दूसरी चीज हो। एक बार मनुष्य भोजन के बिना कुछ दिनों तक जरूर रह सकता है लेकिन बिना पानी के उसका जीवन मुश्किलों भरा हो जाता है। यूं तो कहने के लिए धरती के लगभग 70 प्रतिशत भूभाग पर पानी ही है …
नई दिल्ली। धरती पर जीवन के लिए पानी से जरूरी शायद ही कोई दूसरी चीज हो। एक बार मनुष्य भोजन के बिना कुछ दिनों तक जरूर रह सकता है लेकिन बिना पानी के उसका जीवन मुश्किलों भरा हो जाता है। यूं तो कहने के लिए धरती के लगभग 70 प्रतिशत भूभाग पर पानी ही है लेकिन इसमें पीने लायक जल की मात्रा सीमित ही है।
आज से कुछ वर्षों पहले तक शायद ही किसी ने कल्पना की होगी कि पानी यूं बोतलों में भरकर बेचा जाएगा। पानी की कमी से व्यक्ति का शरीर डिहाइड्रेट हो जाता है। जिस वजह से ऐसा कहा जाता है कि व्यक्ति को समय-समय पर उसकी जरूरत के अनुसार पानी पीते रहना चाहिए। इंसान की बेसिक जरूरतों में से एक पानी पीने के यूं तो कई फायदे हैं लेकिन कुछ मौकों पर इसे पीना व्यक्ति की सेहत के लिए नुकसानदायक भी साबित हो सकता है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि आखिर किस वक्त और क्यों पानी नहीं पीना चाहिए।
खाने के तुरंत बाद पानी पीना पड़ सकता है भारी
आयुर्वेद की मानें तो खाना खाने के तुरंत बाद पानी पीना घातक हो सकता है। ऐसा करने से खाना सही तरह से पच नहीं पाता है। जिसकी वजह से वह खाना अमाशय में इकट्ठा होने लगता है। अमाशय में खाना इकट्ठा होने के कारण व्यक्ति को गैस और एसिडिटी जैसी तमाम समस्याओं का सामना करना पड़ता है। खाना खाते वक्त पानी पीने से बॉडी में इंसुलिन का लेवल बढ़ने लगता है, जो डायबिटीज मरीजों के लिए घातक है।
इस समस्या से बचने के लिए खाना खाने के एक घंटे पहले या बाद तक पानी नहीं पीना चाहिए। कोशिश करें कि स्पाइसी खाना खाने के दौरान जरा सा भी पानी न पिएं। पानी के अलावा खाने को अच्छे से चबा-चबाकर खाएं। इससे खाना पचने में आसानी होगी।
