गोरखपुर को सीएम योगी की सौगात, 131 करोड़ की परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोरखपुर। अपने दो दिवसीय दौरे पर आए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर वासियों को करोड़ो की सौगात दी। सीएम ने पटरी व्यवसाइयों को वेडिंग जोन का तोहफा दिया है। रामगढ़ ताल के समीप महंत दिग्विजय नाथ पार्क में आयोजित विभिन्न परियोजनाओं लोकार्पण व शिलान्यास कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि योगी आदित्यनाथ मौजूद थे। …

गोरखपुर। अपने दो दिवसीय दौरे पर आए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर वासियों को करोड़ो की सौगात दी। सीएम ने पटरी व्यवसाइयों को वेडिंग जोन का तोहफा दिया है। रामगढ़ ताल के समीप महंत दिग्विजय नाथ पार्क में आयोजित विभिन्न परियोजनाओं लोकार्पण व शिलान्यास कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि योगी आदित्यनाथ मौजूद थे। इस अवसर पर अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि 2017 में भाजपा की सरकार आने के बाद प्रदेश का कोई जनपद, लोकसभा व विधानसभा क्षेत्र, विकास खंड या गांव ऐसा नहीं है जहां विकास की परियोजना ना आई हो।

1990 में जो खाद कारखाना बन्द हो गया था। वह इसी जुलाई माह में बन कर तैयार हो जाएगा। उसके बाद सही और उत्तम खाद मिलेगी, साथ ही बहुत से युवाओें को रोजगार मिलेगा। 2014 में प्रधानमंत्री ने जो वायदा किया था। वह साकार होता नजर आ रहा है। जुलाई में जब इस कारखाने से धुंआ निकलेगा, तब बदला हुआ भारत नजर आएगा। उत्तर प्रदेश में पहले बिजली नहीं मिलती थी।

योगी ने कहा कि इस देश में 1977 से लेकर 2014 तक प्रतिवर्ष 1400 से 1500 बच्चे मरते थे। इनमें से 90 प्रतिशत बच्चे अल्पसंख्यक व दलित जाति से आते थे। मैंने 2014 प्रधानमंत्री से कहा कि हमें एम्स चाहिए और आपने देखा हमें एम्स मिल गया। इंसेफलाइटिस से लड़ने के लिए प्रधानमंत्री ने बाबा राघव दास मेडिकल कॉलेज में 7 सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक स्थापित किया। यह ब्लॉक करोना काल में कोविड-19 से पीड़ित मरीजों के इलाज के लिए बड़ा उपयोगी रहा। सरकार ने रोजगार देने में कई अहम कदम उठाए हैं। अब तक 4 लाख लोगों को सरकारी नौकरी मिल चुकी है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में तीन लाख करोड़ रुपए के निवेश से निजी क्षेत्र में 35000 लोगों को नौकरी का अवसर प्राप्त हुआ है। पहले गोरखपुर से वायु सेवा की बड़ी खराब स्थिति थी। कभी यह सेवा चलती थी, कभी ठप हो जाती थी। 2017 में भाजपा की सरकार गठित होने के बाद गोरखपुर से आज आठ जगहों के लिए वायु सेवा सुचारू रूप से चल रही है। कुशीनगर में अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट लगभग पूर्ण हो चुका है। शीघ्र ही अंतरराष्ट्रीय उड़ान चालू होंगी।

योगी ने कहा कि प्रदेश में सड़कों का बहुत विकास हुआ है। गोरखपुर से नेपाल पहुंचने के लिए अब फोरलेन सड़क तैयार है। मात्र डेढ़ घंटे में गोरखपुर से नेपाल पहुंचा जा सकेगा। इसी महीने चिड़ियाघर को जनता को समर्पित कर दिया जाएगा। यह चिड़ियाघर प्रदेश का सबसे बेहतरीन चिड़ियाघर होगा। रामगढ़ ताल पर्यटन के रूप में विकसित हुआ है। महंत दिग्विजय नाथ पार्क और चंपा देवी पार्क सार्वजनिक कार्यक्रमों के लिए बनकर तैयार है। वहीं कलाकारों के लिए आधुनिक प्रेक्षागृह का इसी महीने लोकार्पण किया जाएगा। पहले राजघाट और उसके आसपास गंदगी का अंबार लगा होता था, परंतु अब वहां साफ सफाई के साथ आधुनिक सुविधाएं मुहैया है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के लोक कल्याणकारी सोच का नतीजा है कि स्वधन रोजगार योजना के तहत पटरी व्यवसायियों को सस्ता लोन दिया जा रहा है। पहले गोरखपुर से लखनऊ जाने के लिए सिर्फ 1 मार्ग था। अब पूर्वांचल एक्सप्रेस वे बन जाने से गोरखपुर और लखनऊ जाने के लिए दो दो विकल्प मौजूद हैं। दोनों मार्गो की लंबाई लगभग बराबर है। गोरखपुर लखनऊ मार्ग को सिक्स लेन किया जा रहा है। गीडा में प्लास्टिक पार्क स्थापित किया जा रहा है। इसमें सौ यूनिट लगेंगे, जिससे लगभग 25 हजार युवाओं को रोजगार उपलब्ध होगा।

योगी ने कहा कि पिपराइच गन्ना मिल चालू होने से प्रतिदिन 50 हजार क्विंटल गन्ने की पिराई हो रही है। जिससे गन्ना किसानों को आमदनी हो रही है। योगी ने कहा कि 8 मार्च को महिला दिवस के अवसर पर प्रत्येक जनपद में कार्यक्रम आयोजित होगा। इन कार्यक्रमों का संचालन और आयोजन महिलाओं द्वारा ही किया जाएगा। गांव की बेटी सबकी बेटी गांव की बहन सबकी बहन का भावना हमारे मन में होनी चाहिए। प्रत्येक के मन में यह भावना होने पर महिलाओं और लड़कियों के साथ होने वाला अपराध घट जाएगा। प्रदेश में संगठित अपराध पर रोक लग चुकी है। विकृत सोच वालों को सुधारने की जिम्मेदारी सरकार के साथ-साथ समाज की भी है।

गोरखपुर में शीघ्र ही आयुष विश्वविद्यालय की स्थापना की जाएगी। गोरखपुर के आसपास बहुत से बौद्ध तीर्थ स्थल है। बौद्ध तीर्थ स्थलों का केंद्र गोरखपुर है। यहां से सभी बौद्ध तीर्थ स्थलों तक जाने के लिए साधन सुगम है। उन्होंने कहा कि विकास हमेशा धरातल पर होता है विकास का कोई दूसरा विकल्प नहीं होता है। सकारात्मक सोच से ही विकास संभव है। हमें विकास के मार्ग में बाधा नहीं आने देना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने 131 करोड़ की परियोजनाओं का तोहफा दिया
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर को 131 करोड़ की परियोजनाओं का तोहफा दिया। इनमें 76.39 करोड़ की 9 परियोजनाओं का लोकार्पण और 54.20 करोड़ की 16 परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया। ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ स्मृति पार्क में आयोजित कार्यक्रम में इन परियोजनाओं का मुख्यमंत्री ने लोकार्पण किया।

मानसिक मंदिर आश्रय गृह सह प्रशिक्षण केंद्र की चहारदीवारी एवं टाइप 2 आवास निर्माण, जंगल कौड़िया-तुर्कवलिया-जसवल चौराहा तक मार्ग चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण, 14.16 करोड़ देवरिया बाइपास मार्ग पर भगत चौराहा-सेंट जेविर्यस पब्लिक स्कूल- कजाकपुर सीसी रोड एवं नाली निर्माण 2.51 करोड़, गोरखपुर देवरिया उपमार्ग के किमी. 1,5,6,7,8,9,10, 500 में आईआरक्यूपी के अन्तर्गत सतह सुधार 5 करोड़, लोहरपुरवा ठाकुर नगर बीएमसीटी तक मार्ग का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण 16.13 करोड़ भटहट-बास स्थान मार्ग के किमी 1 से 11.50 मार्ग का चौडीकरण एवं सुदृढ़ीकरण, 20.43 करोड़ चौरीचौरा-नई बाजार इटौवा घाट- गाबडौर मार्ग का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण, 13.77 करोड़ महेवा ट्रांसपोर्ट नगर पुलिस चौकी के पीछे मॉडल वेंडिंग जोन का निर्माण: 2.39 करोड़ हरिओम नगर तिराहा एवं रूस्तमपुर में वेंडिंग जोन का निर्माण 1.43 करोड़ परियोजनाओं का मुख्यमंत्री ने लोकार्पण किया।

इन परियोजनाओं का मुख्यमंत्री ने किया शिलान्यास
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में सृदृढीकरण 1.15 करोड़, अघोरपीठ स्थल के पयर्टन विकास एवं सौदर्यीकरण 00.67 करोड़, बुढिया माता स्थल का पयर्टन विकास एवं सौदर्यीकरण 1.60 करोड़, शहीद बंधु स्थित स्मारक स्थल पयर्टन विकास एवं सौदर्यीकरण 00.76 करोड़, ग्राम पंचायत ककराखोर से बरवल माफी सम्पर्क मार्ग निर्माण 1.39 करोड़, एनएच 29 से जंगल विश्रामपुर तक खडंजा एवं इंटर लाकिंग 00.56 करोड़, एचएच 29 से जीरो बंधे से महोब बतऊवां चनऊ पिछौरा जोतमापर-टण्डवां मुख्य मार्ग तक पिच 1.61 करोड़, ग्राम पंचायत मझगांवा में 04 लेन व 02 लेन को जोड़ते हुए अवधेश यादव से घर एवं प्राथमिक विद्यालय रेलवे लाइन रोड निर्माण 1.52 करोड़, मलौनी बांध से परियोजना बांध लहसड़ी तक सम्पर्क मार्ग का निर्माण, 101 करोड़, ग्राम पंचायत छताई पोखरा से मडुआडाड़, पाण्डेयपुरा, बाबूपुरा-ग्राम पंचायत धुवहा सम्पर्क मार्ग तक पिच रोड एवं सीसी रोड निर्माण 3.69 करोड़, ग्राम सभा डांगीपार से ग्राम सभा डुहिया व ग्राम सभा लहसड़ी से टोला भागलपुर विभिन्न सम्पर्क मार्ग का निर्माण 5.31 करोड़, जंगल सिकरी से रामप्रीत पासी के मकान से पंचायत भवन होते हुए गोरखपुर देवरिया मार्ग तक व गोरखपुर देवरिया मार्ग से राजमन टोला होते हुए शिव मंदिर होते हुए रनबहादुर सिंह के मकान से होने हुए भिखारी टोला तक सम्पर्क मार्ग निर्माण 3.39 करोड़, विकास खण्ड सरदारनगर एशियन फर्टिलाइजर मार्ग का 5 किमी. तक सीसी रोड निर्माण 1.38 करोड़, फुटहवा इनार मार्ग से रेलवे क्रासिंग सरदारनगर स्टेशन तक सीसी रोड निर्माण 1.74 करोड़, चौरीचौरा गवनार मार्ग का चौड़ीकरण एवं सृदृढ्ढीकरण: 14.72 करोड़, पीपीगंज अकटहवा कल्याणपुर नवापार मार्ग चौड़ीकरण एवं तेज सृदृढ्ढीकरण 13.71 करोड़ दिए।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज