India vs England: शतक से चूके वाशिंगटन सुंदर, भारतीय टीम 365 रन पर आउट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अहमदाबाद। हरफनमौला वाशिंगटन सुंदर इंग्लैंड के खिलाफ चौथे क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन 96 रन पर नाबाद रहे जबकि भारतीय टीम पहली पारी में 365 रन बनाकर पवेलियन लौटी। सुंदर शतक से चार रन से चूक गए चूंकि दूसरे छोर पर विकेट गिरते रहे। इंग्लैंड ने पहली पारी में 205 रन बनाये थे और अब …

अहमदाबाद। हरफनमौला वाशिंगटन सुंदर इंग्लैंड के खिलाफ चौथे क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन 96 रन पर नाबाद रहे जबकि भारतीय टीम पहली पारी में 365 रन बनाकर पवेलियन लौटी। सुंदर शतक से चार रन से चूक गए चूंकि दूसरे छोर पर विकेट गिरते रहे। इंग्लैंड ने पहली पारी में 205 रन बनाये थे और अब भारत के पास 160 रन की अहम बढ़त है। इंग्लैंड के लिये बेन स्टोक्स ने चार और जेम्स एंडरसन ने तीन विकेट लिये।

तीसरे दिन लंच के समय इंग्लैंड ने बिना किसी नुकसान के छह रन बना लिये थे। जाक क्रॉली पांच और डोमिनिक सिबली एक रन बनाकर खेल रहे हैं। अपने पूर्व अंडर 19 साथी ऋषभ पंत की तरह शतक की ओर बढ़ रहे सुंदर ने अक्षर पटेल के साथ आठवें विकेट के लिये 106 रन जोड़कर भारत को विशाल बढ़त लेने से रोकने के इंग्लैंड के मंसूबों पर पानी फेर दिया। अक्षर ने 97 गेंद में 43 रन बनाये जिसमें जैक लीच को जड़ा एक छक्का शामिल है।

दोनों बल्लेबाजों ने जोखिम भरे शॉट लगाने की बजाय इक्का दुक्का रन लेकर रनगति को बढ़ाना जारी रखा। दोनों ने बखूबी स्ट्राइक रोटेट की और इंग्लैंड के गेंदबाजों को दबाव नहीं बनाने दिया। जेम्स एंडरसन ने 25 ओवर में 44 रन देकर तीन विकेट लिये। सुंदर ने अपनी पारी में 10 चौके और एक छक्का लगाया जबकि अक्षर ने पांच चौके और एक छक्का जड़ा।

संबंधित समाचार