बरेली: शहर की खुदी सड़कों से मदद के लिए 7 मिनट 30 सेकेंड में पहुंच रही पीआरवी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। शहर की सभी सड़कें खुदी पड़ी हैं। इसके बावजूद यूपी-112 की पीआरवी लोगों की मदद के लिए शहर में 7 मिनट 30 सेकेंड में पहुंच रही है। जोन में भी बरेली जिले की पीआरवी का औसत रेस्पांस टाइम सबसे बेहतर है। सबसे देर में रेंज में पीआरवी पीलीभीत में पहुंच रही है। …

अमृत विचार, बरेली। शहर की सभी सड़कें खुदी पड़ी हैं। इसके बावजूद यूपी-112 की पीआरवी लोगों की मदद के लिए शहर में 7 मिनट 30 सेकेंड में पहुंच रही है। जोन में भी बरेली जिले की पीआरवी का औसत रेस्पांस टाइम सबसे बेहतर है। सबसे देर में रेंज में पीआरवी पीलीभीत में पहुंच रही है।

इसकी वजह जंगल एरिया होना भी बताया जा रहा है। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि शहर में जहां पीआरवी साढ़े सात मिनट में तो देहात क्षेत्र में 11 मिनट 05 सेकेंड में पहुंच रही है।

जिले का औसत रेस्पांस टाइम 9 मिनट 14 सेकेंड है। इसके अलावा बदायूं जिले का औसत समय 10 मिनट 6 सेकेंड, शाहजहांपुर का 10 मिनट 38 सेकेंड और पीलीभीत का 13 मिनट 20 सेकेंड है। मुरादाबाद और संभल जिले का भी रेस्पांस टाइम बेहतर है लेकिन बरेली से सभी पीछे हैं।

संबंधित समाचार