महाराजगंज: अतिक्रमण बताकर नगर पालिका ने उखाड़े चैम्बर, वकीलों ने निकाला मार्च

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

महराजगंज, अमृत विचार। बीते दिनों एआरटीओ कार्यालय के पास अधिवक्ताओं का चेम्बर अतिक्रमण बता कर नगर पालिका द्वारा उखाड़ दिया गया था। जिसको लेकर जिले के अधिवक्ताओं में आक्रोश व्याप्त है। महराजगंज नगर पालिका और जिला प्रशासन के विरोध में अधिवक्ताओं ने सोमवार को न्यायालय से जिलाधिकारी कार्यालय तक मार्च निकालते हुए अपनी मांग पत्र …

महराजगंज, अमृत विचार। बीते दिनों एआरटीओ कार्यालय के पास अधिवक्ताओं का चेम्बर अतिक्रमण बता कर नगर पालिका द्वारा उखाड़ दिया गया था। जिसको लेकर जिले के अधिवक्ताओं में आक्रोश व्याप्त है। महराजगंज नगर पालिका और जिला प्रशासन के विरोध में अधिवक्ताओं ने सोमवार को न्यायालय से जिलाधिकारी कार्यालय तक मार्च निकालते हुए अपनी मांग पत्र जिला प्रशासन को सौंपा है।

विरोध कर रहे अधिवक्ताओं का कहना है कि बीते दिनों एआरटीओ के पास अधिवक्ताओं का चेम्बर उखाड़ दिया गया था। कुछ साल पहले नगर पालिका के साथ मिल कर जिला प्रशासन ने अधिवक्ताओं को वहां जगह दी थी, लेकिन आज अधिवक्ताओं को बेघर कर दिया गया है। हमारी मांग है कि अधिवक्ताओं को सम्मान के साथ वहीं जगह दी जाए और उनको हटाने में अधिवक्ताओं का जो नुकसान हुआ है उसके लिए उन्हें पांच लाख का मुआवजा दिया जाए।

जिला प्रशासन को ज्ञापन देने आए अधिवक्ताओं ने एडीएम को ज्ञापन नहीं दिया और यह कहते हुए चल दिए कि हम अपनी बात डीएम से कहेंगे वही हमारी परेशानी को समझेंगे, हमें एडीएम को ज्ञापन नहीं देना है। इनको कई बार हम लोग दे चूके हैं, यह हमारी बात ऊपर तक पहुंचाते ही नहीं है।