लखीमपुर खीरी: भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष सहित दोनों पक्षों के 28 लोगों पर मुकदमा दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखीमपुर-खीरी, अमृत विचार। सम्पूर्णानगर कस्बे मे नामांकन के दौरान हुए बवाल व फायरिंग के मामले मे पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। हालांकि अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। जिसको लेकर सम्पूर्णानगर कस्बे में अभी भी तनाव का माहौल बना हुआ है। मंगलवार को कस्बे के …

लखीमपुर-खीरी, अमृत विचार। सम्पूर्णानगर कस्बे मे नामांकन के दौरान हुए बवाल व फायरिंग के मामले मे पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। हालांकि अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। जिसको लेकर सम्पूर्णानगर कस्बे में अभी भी तनाव का माहौल बना हुआ है।

मंगलवार को कस्बे के एक पेट्रोल पंप पर पीलीभीत-खीरी उपनिवेसन संघ के अध्यक्ष पद पर नामांकन होना था। इस दौरान भाजपा के ही दो गुट आपस में संघ के अध्यक्ष पद को लेकर भिड़ गए थे और दोनों के बीच जमकर लात घूंसे चलने के साथ ही कई राउं फायरिंग भी हुई थी। जिसमे दो युवक घायल भी हुए थे।

बता दें कि अध्यक्ष पद के नामांकन के समय चुनाव अधिकारी तहसीलदार पलिया आशीष कुमार सिंह की मौजूदगी में कस्बे में उपनिवेसन सहकारी लि0 संघ के पेट्रोल पंप पर नामांकन प्रक्रिया शुरु हुई थी। जिसमें जिलाध्यक्ष सुनील सिंह, मोहम्मदी विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह, श्रीनगर विधायक मंजू त्यागी के अलावा भारी समर्थकों में भाजपा कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में उपाध्यक्ष पद के लिये हजारा के कबीरगंज निवासी परमेंद्र सिंह ने पर्चा लिया।

दूसरा पर्चा अध्यक्ष पद के लिये भाजपा नेता धीरेंद्र कुमार शुक्ला उर्फ धीरू निवासी परसपुर थाना संपूर्णानगर ने लिया। जिस पर खीरी के भाजपा के जिला उपाध्यक्ष उमाशंकर मिश्रा ने आपत्ति जताई कि धीरेंद्र शुक्ला पर्चा न लें, क्योंकि अध्यक्ष पद पर वो दावेदारी करने वाले हैं। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हुआ था।

इसी दौरान मामला बढ़ा तो भाजपा जिलाध्यक्ष के समर्थकों द्वारा फायरिंग भी की गई थी और मौके से भाग निकले थे। मामला हाईप्रोफाइल होने के चलते डीएम एसपी भी मौके पर पहुचे थे। घटना के बाद दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी थी। जिस पर पुलिस ने दोनों पक्षों के 28 लोगों को नामजद करते हुए 125 अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

इन पर दर्ज हुए मुकदमे
सम्पूर्णानगर कस्बे मे संघ के चुनाव को लेकर हुए बवाल मे पुलिस ने 28 लोगों के विरूद्व संगीन मामलों मे मुकदमा दर्ज किया है। जिसमे भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष उमाशंकर मिश्रा व उनके पुत्र राहुल मिश्रा निवासी गोटैयाबाग कोतवाली सदर व दूसरे पक्ष के विरेन्द्र शुक्ला, धीरेंद्र शुक्ला, गौरव शुक्ला, गुरूकृपाल सिंह, हरिवन्द्र उर्फ बिन्नी, आरजू, सोनू, परमेन्दद्र सिंह, हरजीत सिंह उर्फ हैप्पी, कर्मपाल सिंह, जसकरन सिंह मान, सुखविन्द्र, जावेद अख्तर, तरसेम सिंह, चरनजीत सिंह, दलजीन्द्र सिंह, प्रदीप सिंह, अली अहमद, सन्तोष कुमार, विरेन्द्र कुमार, सन्तोष कुमार हालांकि पुलिस ने अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया है।

संबंधित समाचार