काशीपुर: महाशिवरात्रि पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने नागनाथ मंदिर में किया जलाभिषेक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर , अमृत विचार। पूर्व मुख्यमंत्री व भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के महासचिव हरीश रावत ने यहां श्री नागनाथ मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व पर भगवान शिव को जलाभिषेक किया और पूजा अर्चना की। मंदिर में अमरनाथ प्रशांत शास्त्री व गणेश नाथ गोस्वामी ने उन्हें पूजा अर्चना कराई। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत बृहस्पतिवार सुबह यहां पौराणिक स्थल श्री नागनाथ मंदिर …

काशीपुर , अमृत विचार। पूर्व मुख्यमंत्री व भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के महासचिव हरीश रावत ने यहां श्री नागनाथ मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व पर भगवान शिव को जलाभिषेक किया और पूजा अर्चना की। मंदिर में अमरनाथ प्रशांत शास्त्री व गणेश नाथ गोस्वामी ने उन्हें पूजा अर्चना कराई।

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत बृहस्पतिवार सुबह यहां पौराणिक स्थल श्री नागनाथ मंदिर पहुंचे। रावत ने मंदिर में पहुंच कर भगवान शिव को जलाभिषेक कर उनकी पूजा अर्चना की। मंदिर में पहुंचे श्रद्धालु पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को देखकर उनके साथ सेल्फी लेने को उमड़ पड़े। पूर्व मुख्यमंत्री ने मंदिर में जलाभिषेक के बाद वहां श्रद्धालुओं को प्रसाद भी वितरित किया।

पत्रकारों से बातचीत में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भाजपा पर प्रदेश में राजनीतिक अस्थिरता का माहौल पैदा करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि यह पूरे प्रदेश के लिए चिंता का विषय है। जनता की समस्याओं पर भाजपा का कोई ध्यान नहीं है। बेरोजगारी चरम पर है, विकास ठप है।

किसानों को धान का मूल्य नहीं मिल पाया है। पेट्रोल डीजल के बढ़ते दामों पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने चुटकी लेते हुए कहा कि भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी की सम्मिलित आय के बराबर दाम पहुंच जाएंगे। कहा कि मध्यम वर्ग, निम्न मध्यम वर्ग और गरीब कमर तोड़ महंगाई से त्रस्त हैं। कांग्रेस महंगाई पर आंदोलन करती रही है आज भी वह महंगाई के विरोध में धरने पर बैठेंगे। भाजपा के चार साल के कार्यकाल के बाद सीएम को बदलने के मुद्दे पर हरीश रावत ने कहा कि इससे यह साबित हुआ है कि भाजपा ने मान लिया कि चार साल के शासन में त्रिवेन्द्र बुरी तरह फेल हुए हैं।

हालांकि एक सांसद को राज्य का मुख्यमंत्री बनाने पर हरीश रावत ने इसे भाजपा का आंतरिक मामला बताया। कांग्रेस में चेहरे के मुद्दे पर हरीश रावत बोले यह भाजपा की परंपरा है कि स्थानीय चेहरे के बजाए मोदी के चेहरे पर चुनाव लड़ा जाता है। लेकिन चुनाव लोकल वर्सेज लोकल होना चाहिए। कांग्रेस को चुनाव में जीत स्थानीय चेहरा ही दिला सकता है। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के साथ मनोज जोशी,  इंदुमान, हरीश कुमार सिंह एडवोकेट, संजय चतुर्वेदी, त्रिलोक अधिकारी, आशीष अरोरा बॉबी, जय सिंह गौतम, चंद्रभूषण डोभाल, विकल्प गुड़िया, अर्पित मेहरोत्रा, तरूण लोहनी, शफीक अंसारी, जितेंद्र सिंह पांगती समेत अनेक पार्टी नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे ।