India Women VS South Africa Women : दक्षिण अफ्रीका ने भारत से तीसरा वनडे जीता

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। दक्षिण अफ्रीका की महिला टीम ने तीसरे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में शुक्रवार को यहां भारत को छह रन से हराया। भारत ने पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर पांच विकेट पर 248 रन बनाये थे। दक्षिण अफ्रीका ने जब 46.3 ओवर में चार विकेट पर 223 रन बनाये थे, तभी बारिश आ गयी …

लखनऊ। दक्षिण अफ्रीका की महिला टीम ने तीसरे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में शुक्रवार को यहां भारत को छह रन से हराया। भारत ने पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर पांच विकेट पर 248 रन बनाये थे। दक्षिण अफ्रीका ने जब 46.3 ओवर में चार विकेट पर 223 रन बनाये थे, तभी बारिश आ गयी जिसके कारण खेल आगे नहीं हो पाया। उस समय दक्षिण अफ्रीका डकवर्थ लुईस पद्धति से छह रन आगे था।

दक्षिण अफ्रीका की ओर से लेजली ली ने शानदार बल्लेबाजी की और उन्होंने जोरदार शतक जड़ा, ली ने 131 गेंद में 132 रन ठोके। इनके अलावा अफ्रीकी टीम की ओर से मिगनन डु प्रीज ने 37 रन बनाए।

दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी के आमंत्रित किया भारतीय महिला टीम ने पूनम राउत के शानदार अर्धशतक की बदौलत दक्षिण अफ्रीका के सामने जीत के लिये 249 रन का लक्ष्य रखा। पूनम राउत ने 108 गेंद का सामना करके 77 रन बनाए। अपनी पारी में पूनम राउत ने 11 चौके जड़े। पूनम के अलावा आज के दिन की सबसे चर्चित क्रिकेटर मिताली राज ने 36 रन बनाए।

संबंधित समाचार