संभल: जहरीली शराब पीने से 2 लोगों की मौत, 4 की हालत गंभीर
संभल, अमृत विचार। संभल जिले के गुन्नौर क्षेत्र के गांव सिमरी में जहरीली शराब के सेवन से दो लोगों की मौत हो गई। जबकि चार लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना मिलने पर डीएम संजीव रंजन और एसपी चक्रेश मिश्रा मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर …
संभल, अमृत विचार। संभल जिले के गुन्नौर क्षेत्र के गांव सिमरी में जहरीली शराब के सेवन से दो लोगों की मौत हो गई। जबकि चार लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना मिलने पर डीएम संजीव रंजन और एसपी चक्रेश मिश्रा मौके पर पहुंचे।
पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिए हैं। सभी बीमारों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया। जहां चारों साथियों का अलीगढ़ के अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल करने में जुटी हुई है।
सूत्रों ने शनिवार को बताया कि गांव सिमरी में शराब पीने से राजकुमार उर्फ नन्नू पुत्र विद्याराम, मनोज पुत्र ऋषिपाल की मौत हो गई। मोहित पुत्र नेकपाल, भूरे पुत्र वीरेंद्र यादव, ऋषिपाल पुत्र चेतराम यादव, मुकेश पुत्र मदन लाल वाल्मीकि की हालत गंभीर है।
