मुरादाबाद: चालक को बंधक बनाकर ई-रिक्शा लूटा, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। भगतपुर थाना क्षेत्र में बदमाशों ने ई-रिक्शा चालक को बंधक बनाकर लूटपाट कर ली। रिक्शा व नकदी लूटने के बाद वे उसके हाथ-पैर बांधकर जंगल में फेंककर फरार हो गए। उनके जाने के बाद किसी तरह बंधनमुक्त होकर वह सड़क पर आया और शोर मचाया, जिस पर तमाम राहगीर मौके पर आ …

मुरादाबाद, अमृत विचार। भगतपुर थाना क्षेत्र में बदमाशों ने ई-रिक्शा चालक को बंधक बनाकर लूटपाट कर ली। रिक्शा व नकदी लूटने के बाद वे उसके हाथ-पैर बांधकर जंगल में फेंककर फरार हो गए। उनके जाने के बाद किसी तरह बंधनमुक्त होकर वह सड़क पर आया और शोर मचाया, जिस पर तमाम राहगीर मौके पर आ गए। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई। आरोपियों की तलाश भी की। लेकिन, सफलता नहीं मिली। बाद में पीड़ित ने थाना भगतपुर में तहरीर दे दी।

घटना डूंगरपुर चौराहा से जंगल की ओर जाने वाले रास्ते पर हुई। थाना क्षेत्र के ग्राम पाड़ली बाजे निवासी जगदीश गुप्ता का बेटा अमित (16वर्ष) ई-रिक्शा चलाता है। रविवार की शाम वह चौराहा पर खड़ा था। उसके अनुसार दो युवक आए और पास के एक गांव तक चलने की बात की। उनका कहना था कि वहां से गोभी लादकर लानी है। पैसे तय होने के बाद वह उन्हें लेकर चल दिया। जैसे ही वे ग्राम बहोरन के पास पहुंचे, युवकों ने शार्टकट की बात कहते हुए रिक्शा जंगल से गुजरने वाले रास्ते की ओर मुड़वा दिया।

आरोप है कि कुछ दूरी पर जाकर सुनसान स्थान पर उन्होंने रिक्शा रुकवाया और धारदार हथियार दिखाते हुए उसके हाथ-पैर बांध दिए। उसके बाद उसे खेत में डाल, ई-रिक्शा व नकदी लेकर फरार हो गए। उसने शोर मचाया। लेकिन, कोई मदद को नहीं आया। बाद में किसी तरह बंधनमुक्त होकर सड़क पर आकर उसने राहगीरों को घटना की सूचना दी। इस पर लोगों ने पुलिस को बताया तो फोर्स मौके पर आ गई। पीड़ित को साथ लेकर पुलिस ने काफी देर तक आरोपियों को तलाश किया। लेकिन, सफलता नहीं मिली।

 

संबंधित समाचार