हल्द्वानी: वन निगम गौला खनन मजदूरों को बांटेगा पानी की बोतल, जूते और मास्क
हल्द्वानी, अमृत विचार। वन विकास निगम बुधवार से गौला नदी के खनन में जुटे हजारों मजदूरों को मास्क, पानी की बोतलें व जूते बांटेगा। उपखनिज निकासी गेटों से यह सामग्री मजदूरों को वितरित की जाएगी। वन विकास निगम के अनुसार गौला नदी में 7,450 वाहनों से उपखनिज निकासी की जाती है। इन वाहनों में उपखनिज …
हल्द्वानी, अमृत विचार। वन विकास निगम बुधवार से गौला नदी के खनन में जुटे हजारों मजदूरों को मास्क, पानी की बोतलें व जूते बांटेगा। उपखनिज निकासी गेटों से यह सामग्री मजदूरों को वितरित की जाएगी।
वन विकास निगम के अनुसार गौला नदी में 7,450 वाहनों से उपखनिज निकासी की जाती है। इन वाहनों में उपखनिज भरने का काम तकरीबन 10 हजार मजदूर करते हैं। वन निगम इन मजदूरों के लिए हेलमेट, जूते, धोती, जलौनी लकड़ी, पीने का पानी, मजदूरों के बच्चों के लिए मुस्कान स्कूल, स्वास्थ्य केंद्र आदि का इंतजाम करता है।
नियमानुसार इन मजदूरों को खनन के शुरुआती दौर में ही ये वस्तुएं उपलब्ध करानी होती हैं, लेकिन कागजी कार्रवाई, निविदा आदि से ये मामले लटक जाते हैं और खनन सत्र समाप्त होने तक सामग्री मिलती है। बुधवार को वन निगम उपखनिज निकासी गेटों पर मजदूरों के लिए पानी की बोतल, जूते व मास्क वितरित करेगा।
इधर, नदी में तकरीबन 43 लाख घनमीटर उपखनिज है इससे नदी में अप्रैल के दूसरे हफ्ते तक ही खनन होने की संभावना है। वहीं इस साल होली भी माह के अंत में 29 मार्च को है इसलिए आशंका है कि जो मजदूर घर को जाएंगे और वापस नहीं आएंगे। वन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक केएन भारती ने कहा कि कल गौला खनन मजदूरों को मास्क, पानी की बोतलें, जूते आदि सामग्री वितरित की जाएगी।
