महराजगंज: योगी सरकार के चार साल पूरे होने पर डीएम ने अधिकारियों को लगाई फटकार, जानिए पूरा मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, महराजगंज। योगी सरकार के चार साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री उपेन्द्र तिवारी के सामने ही जिलधिकारी ने अधिकारियों को फटकार लगानी शुरू कर दी। ऐसा तब हुआ जब कार्यक्रम में विलंब होने लगा,और कार्यक्रम में आई महिलाओं सहित कुछ लोग कार्यक्रम से उठकर जाने लगे। जिलाधिकारी ने …

अमृत विचार, महराजगंज। योगी सरकार के चार साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री उपेन्द्र तिवारी के सामने ही जिलधिकारी ने अधिकारियों को फटकार लगानी शुरू कर दी। ऐसा तब हुआ जब कार्यक्रम में विलंब होने लगा,और कार्यक्रम में आई महिलाओं सहित कुछ लोग कार्यक्रम से उठकर जाने लगे। जिलाधिकारी ने जब यह सब देखा तो उन्होंने अफसरों को जनता का उचित ध्यान रखने के साथ ही उनके लिए पानी आदि की व्यवस्था करने का आदेश दिया।

कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री उपेन्द्र तिवारी ने कार्यक्रम को संबोधित किया और सरकार की उपलब्धियों के बारे में जनता को बताया। जानकारी के मुताबिक प्रभारी मंत्री उपेन्द्र तिवारी के संबोधन से पहले गर्मी और कार्यक्रम में थोड़ी देरी होने की वजह से उपस्थित लोग खासकर महिलाएं वहां से जाने लगी थीं।

जिलाधिकारी की फटकार के बाद अफसरों द्वारा उन्हें रोक लिया गया और उनकी सुविधाओं का विशेष ध्यान भी रखा गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री उपेंद्र तिवारी ने उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित किया और योगी सरकार की सभी उपलब्धियों को लोगों के बीच गिनाया। कार्यक्रम में चार वर्ष के बच्चों को अन्न खिलाकार उनका अन्नप्रासन ,गोद भराई, के साथ ही बच्चियों की शादी के लिए लाभार्थियों को अनुदान भी दिए गये। कार्यक्रम में जिलाधिकारी डा. उज्ज्वल कुमार, मुख्य विकास अधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल सहित अन्य अधिकारी व नेतागण मौजूद रहे।

संबंधित समाचार