बरेली: विश्वविद्यालय ने संस्थागत छात्रों को फार्म भरने का दिया एक और मौका
बरेली, अमृत विचार। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने मुख्य परीक्षा के संस्थागत छात्रों को फार्म भरने का एक और मौका दिया है। अब छात्र 31 मार्च तक ऑनलाइन फार्म भर सकेंगे। छात्र एक अप्रैल तक भरे हुए फार्म महाविद्यालय में जमा कर सकेंगे। इससे पहले संस्थागत फार्म भरने की अंतिम तिथि 19 मार्च थी। हजारों की …
बरेली, अमृत विचार। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने मुख्य परीक्षा के संस्थागत छात्रों को फार्म भरने का एक और मौका दिया है। अब छात्र 31 मार्च तक ऑनलाइन फार्म भर सकेंगे। छात्र एक अप्रैल तक भरे हुए फार्म महाविद्यालय में जमा कर सकेंगे। इससे पहले संस्थागत फार्म भरने की अंतिम तिथि 19 मार्च थी। हजारों की संख्या में छात्र फार्म भरने से रह गए थे, इसलिए तारीख को बढ़ा दिया गया है। व्यक्तिगत फार्म भरने की अंतिम तिथि भी 31 मार्च है।
