बरेली: ऑनलाइन पपी खरीदने के चक्कर में बैंककर्मी से ही ठगी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। साइबर ठगों ने एक बैंक कर्मचारी को ही अपने जाल में फंसा लिया। कर्मचारी ने पपी (कुत्ता) खरीदने के लिए वेबसाइट पर ऑनलाइन आर्डर दिया लेकिन महीनेभर बाद भी डिलीवरी नहीं हुई। परेशान बैंक कर्मचारी ने शनिवार को मामले की शिकायत एसएसपी रोहित सिंह सजवाण से की। साइबर सेल के जांच शुरू …

अमृत विचार, बरेली। साइबर ठगों ने एक बैंक कर्मचारी को ही अपने जाल में फंसा लिया। कर्मचारी ने पपी (कुत्ता) खरीदने के लिए वेबसाइट पर ऑनलाइन आर्डर दिया लेकिन महीनेभर बाद भी डिलीवरी नहीं हुई। परेशान बैंक कर्मचारी ने शनिवार को मामले की शिकायत एसएसपी रोहित सिंह सजवाण से की।

साइबर सेल के जांच शुरू करते ही आरोपी की मां का फोन पीडि़त के पास आ गया। उन्होंने जल्द रुपये वापस करने की बात कही। इस पर बैंक कर्मी ने शिकायत वापस ले ली। भूपेंद्र कुमार स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की मुख्य शाखा में तैनात हैं। उन्होंने बताया कि उनके बेटे ने गोल्डन कलर का एक पपी ऑनलाइन देखा था।

बेटे ने यही पपी लेने की जिद की तो उन्होंने वेबसाइट पर पपी की बुकिंग कर दी। पपी की डिलीवरी के लिए उन्होंने सहारनपुर के गौरव कुमार के खाते में 18 हजार रुपये जमा कर दिए। गौरव ने उन्हें जल्द पपी डिलीवर करने का आश्वासन दिया लेकिन महीनेभर बाद भी पपी नहीं पहुंचा।

उसके बाद से उन्होंने कई बार प्रयास किए लेकिन पपी नहीं आया। उसके बाद उन्होंने बैंक खाते की डिटेल के आधार पर ठगी करने वाले का पता लगाने की मांग की है। शिकायत मिलने के बाद साइबर क्राइम तुरंत हरकत में आ गई। इसके बाद गौरव की मां ने जल्द रुपये वापस करने का आश्वासन दिया तो शिकायत बैंक कर्मी ने वापस ले ली।

संबंधित समाचार