मुरादाबाद: पत्नी से पति बोला, मुझे तुम नहीं तुम्हारी बहनें पसंद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। दहेज की मांग और विवाहिता का उत्पीड़न करने में नगर निगमकर्मी व उसका परिवार फंस गया है। आरोप है कि विवाह के बाद वह पत्नी से उसकी बहनों को हम बिस्तर करवाने की मांग करता था। विरोध पर उसके साथ मारपीट करता। बाद में मारपीट कर विवाहिता को घर से निकाल दिया। …

मुरादाबाद, अमृत विचार। दहेज की मांग और विवाहिता का उत्पीड़न करने में नगर निगमकर्मी व उसका परिवार फंस गया है। आरोप है कि विवाह के बाद वह पत्नी से उसकी बहनों को हम बिस्तर करवाने की मांग करता था। विरोध पर उसके साथ मारपीट करता। बाद में मारपीट कर विवाहिता को घर से निकाल दिया। शिकायत पर एसएसपी ने पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं।

मझोला थाना क्षेत्र के कांशीराम नगर कालोनी के निकट गौतम बुद्ध पार्क निवासी महिला के अनुसार 21 फरवरी 2019 को उसका विवाह चाऊ की बस्ती के पास रहने वाले युवक से हुआ था। आरोपी नगर निगम में कार्यरत है। पीड़िता के अनुसार उसके पिता ने विवाह में 15 लाख रुपये खर्च किए थे। उसके बाद भी दहेज के लिए ससुराली उत्पीड़न करने लगे। इतना ही नहीं आरोपी ने साफ कह दिया कि वह उसे नहीं, उसकी बहनों को पसंद करता है। इसके साथ ही उसने उस पर उसकी बहनों को उसके साथ हम बिस्तर करने का दबाव भी बनाया।

इन्कार करने पर उसके साथ मारपीट की। इसकी शिकायत जब उसने सास से की तो उसने भी उसका ही साथ दिया। महिला के अनुसार इस बीच वह गर्भवती हो गई तो पति नाराज हो गया। कहने लगा कि उसने पहले ही एक शादी कर रखी है। लिहाजा गर्भपात करा दो। इन्कार पर उन्होंने सही से इलाज नहीं कराया, जिस कारण उसने बीमार बच्ची को जन्म दिया। कई बार कहने के बाद भी ससुरालियों ने मासूम का इलाज नहीं कराया तो उसने भी दम तोड़ दिया। आरोप है कि इसके बाद ससुरालियों ने दहेज का सारा सामान व जेवर जब्त कर उसे घर से निकाल दिया। कई बार पंचायत हुई। लेकिन, वे कार की मांग पर अड़े रहे।

संबंधित समाचार