ISSF World Cup : भारतीय पुरुष टीम ने 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन में जीता स्वर्ण पदक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। भारत के स्वप्निल कुसाले, चैन सिंह और नीरज कुमार ने आईएसएसएफ (अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी खेल महासंघ) विश्व कप के 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन में पुरुष टीम के फाइनल में अमेरिका को 47-25 से हराकर स्वर्ण पदक जीता। भारतीय तिकड़ी ने अमेरिका के निकोलस मोवरर, टिमोथी शेरी और पैट्रिक सुंदरमन को यहां डा. कर्णी …

नई दिल्ली। भारत के स्वप्निल कुसाले, चैन सिंह और नीरज कुमार ने आईएसएसएफ (अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी खेल महासंघ) विश्व कप के 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन में पुरुष टीम के फाइनल में अमेरिका को 47-25 से हराकर स्वर्ण पदक जीता।

भारतीय तिकड़ी ने अमेरिका के निकोलस मोवरर, टिमोथी शेरी और पैट्रिक सुंदरमन को यहां डा. कर्णी सिंह निशानेबाजी परिसर में शुक्रवार को आसानी से हराकर इस टूर्नामेंट का 12वां स्वर्ण पदक जीता। भारतीय निशानेबाजों ने पहले सीरिज में 10.1, 10.5, और 9.5 का स्कोर किया जबकि अमेरिका के खिलाड़ियों ने 9.9, 9.8 और 9.5 अंक जुटाये।

अमेरिकी निशानेबाजों ने इसके बाद अगले तीन सीरिज में अपने खेल के स्तर को ऊंचा किया लेकिन वे कभी भारतीय टीम की बराबरी नहीं कर सके।भारतीय टीम को फाइनल में गुरूवार को हंगरी का सामना करना था लेकिन अपने स्टार निशानेबाज पीटर सिडी से जुड़े विवाद के कारण हंगरी के हट जाने से उसे क्वालीफिकेशन में तीसरे स्थान पर काबिज अमेरिका के खिलाफ खेलना पड़ा। बुधवार को क्वालीफिकेशन में 875 अंक के साथ भारतीय टीम पहले स्थान पर थी जबकि इस्तवान पेनी, जावान पेकलर और सिडी की हंगरी की टीम दूसरे स्थान पर थी।

भारत के विजयवीर सिंधू को 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल में रजत
भारत के विजयवीर सिंधू ने आईएसएसएफ विश्व कप में शुक्रवार को 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल स्पर्धा में रजत पदक जीत लिया । एस्तोनिया के पीटर ओलेस्क को स्वर्ण पदक मिला। दोनों 40 शॉट के फाइनल में 26 निशाने लगाकर बराबरी पर थे । शूटआउट में पीटर ने पांच में से चार निशाने लगाये जबकि विजयवीर ही निशाना लगा सके। अन्य भारतीय निशानेबाजों में अनीश भानवाला और गुरप्रीत सिंह पांचवें और छठे स्थान पर रहे जबकि पोलैंड के ओेस्कर मिलिवेक को कांस्य पदक मिला। दूसरे क्वालीफिकेशन में गुरप्रीत तीसरे स्थान पर और अनीश पांचवें स्थान पर रहे थे।

संबंधित समाचार