बाराबंकी: नहर में नहाने के दौरान डूबे युवक का मिला शव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बड्डूपुर/बाराबंकी, अमृत विचार। सोमवार को होली खेलने के बाद दोस्तों के साथ शारदा सहायक नहर में नहाने के दौरान डूबे युवक का शव मंगलवार को पानी में तैरता हुआ मिला। घंटों तलाशने के बाद भी युवक का कोई सुराग नहीं लग सका था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है। कुर्सी थाना …

बड्डूपुर/बाराबंकी, अमृत विचार। सोमवार को होली खेलने के बाद दोस्तों के साथ शारदा सहायक नहर में नहाने के दौरान डूबे युवक का शव मंगलवार को पानी में तैरता हुआ मिला। घंटों तलाशने के बाद भी युवक का कोई सुराग नहीं लग सका था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है।

कुर्सी थाना क्षेत्र के ग्राम पोखन्नी निवासी भारत प्रसाद का 22 वर्षीय पुत्र रत्नेश सोमवार को होली खेलने के बाद दोस्तों संग नहर में नहाने चला गया था। नहाते समय तेज बहाव के कारण वह अपना संतुलन खो बैठा। उसे डूबता देख साथियों ने बचाने का प्रयास किया लेकिन पानी के तेज बहाव में गायब हो गया। घबराए साथियों ने इसकी सूचना उसके परिजनों को नहीं दी और घर चले गए। ये सब देख रहे एक गांव के युवक ने परिवार के लोगों को घटना की जानकारी दी।

परिजनों ने पुलिस की मदद से घंटों रत्नेश की तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका। घटना से होली का त्योहार की खुशियां मातन में बदल गईं। कुर्सी थाना प्रभारी धर्मवीर सिंह ने बताया कि युवक शव पानी में तैरता हुआ मिला है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

संबंधित समाचार