आज का राशिफल | 1 अप्रैल, 2021
मेष राशि आज शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने का प्रयास करें। पर्याप्त मात्रा में जल पियें। दाम्पत्य सम्बन्धों में परेशानी आ सकती है। एक से ज्यादा काम हांथ में न लें। किसी प्रियजन से आपकी बहस हो सकती है। वृष राशि आज जीवनसाथी का सहयोग मिलने से प्रसन्नता होगी। उच्चाधिकारियों से आपको सहायता …
मेष राशि
आज शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने का प्रयास करें। पर्याप्त मात्रा में जल पियें। दाम्पत्य सम्बन्धों में परेशानी आ सकती है। एक से ज्यादा काम हांथ में न लें। किसी प्रियजन से आपकी बहस हो सकती है।
वृष राशि
आज जीवनसाथी का सहयोग मिलने से प्रसन्नता होगी। उच्चाधिकारियों से आपको सहायता मिल सकती है। विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा में सफलता मिलेगी। राजनीति से जुड़े लोगों को शानदार परिणाम मिल सकते हैं।
मिथुन राशि
आज गले में खराश जैसी समस्या हो सकती है। परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। धार्मिक कार्यों में आप रुचि लेंगे। कारोबार को बढ़ाने के नये तरीके अपनायेंगे। रियल स्टेट से जुड़े लोगों के लिये दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है।
कर्क राशि
आज वैवाहिक सम्बन्धों में मधुरता आयेगी। अत्यधिक श्रम के कारण थकान हो सकती है। पदोन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। सामाजिक कार्यों में आप सहयोग देंगे। प्रेम सम्बन्धों में परेशानी कम होगी।
सिंह राशि
आज जीवनसाथी से अपने मन की बातें शेयर करेंगे। अधिक मसालेदार भोजन करने से बचें। त्वचा में एलर्जी जैसी परेशानी हो सकती है। कोई मूल्यवान वस्तु गुम होने की आशंका है।
कन्या राशि
आज पुराने मित्रों के साथ मिलने का अवसर मिलेगा। बदनदर्द की शिकायत हो सकती है। ऑफिस में बॉस आपकी प्रशंसा करेंगे। आपकी प्रतिभा उभरकर सामने आयेगी। बुद्धिमान लोगों के बीच आपका उठना-बैठना होगा।
तुला राशि
आज सन्तान के स्वास्थ्य की कुछ चिन्ता हो सकती है। आपको भरपूर नींद लेनी चाहिये। किसी व्यक्ति से थोड़ी बहस हो सकती है। बड़े-बुजुर्गों से मार्गदर्शन लेते रहें। नौकरीपेशा लोग नयी जॉब का विचार बनायेंगे।
वृश्चिक राशि
आज यात्रा सामान्य रूप से काफी अच्छी रहेगी। कानूनी मामलों में आपको विजय प्राप्त हो सकती है। विदेश में व्यापार कर रहे लोगों को शानदार लाभ होगा। अच्छे कार्यों में आप रुचि लेंगे। तकनीकी सम्बन्धी कार्यों में रुचि लेंगे।
धनु राशि
आज परिवार की जिम्मेदारियों को नजरअंदाज न करें। मेहमानों पर आप धन खर्च करेंगे। आपको नया काम शुरू करने में काफी मेहनत करनी पड़ेगी। सिरदर्द की समस्या हो सकती है। जरूरतमंदों की मदद करें।
मकर राशि
आज विद्यार्थियों को कम मेहनत से ही सफलता मिल जायेगी। पुराने मामलों में आपको बेहतरीन सफलता मिलेगी। जूनियर्स के बीच आपका सम्मान बढ़ेगा। कोई बड़ा लक्ष्य आप प्राप्त कर लेंगे। सबके प्रति सम्मान का भाव रखें।
कुंभ राशि
आज नवविवाहित लोग आज पार्टी के लिये जा सकते हैं। आर्थिक समस्याओं का समाधान मिलेगा। रेस्टोरेन्ट के व्यवसाय को बढ़ा सकते हैं। आपको प्रेम प्रस्ताव मिलने के योग बन रहे हैं।
मीन राशि
आज शरीर में ऊर्जा की कमी रहेगी। सन्तान को शिक्षा में उल्लेखनीय प्रगति होगी। भरोसेमंद लोगों की सलाह आपको बहुत काम आयेगी। लवमेट्स के साथ रिश्तों में गहराई आयेगी। आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा।
