कोरोना से लड़ने के लिए ये परिवार घर-घर दे रहा है योग की शिक्षा…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लव-कुश श्रीवास्तव, बाजपुर। योग प्रशिक्षक कुलदीप चौधरी व उनकी पत्नी चंचल चौधरी ने कहा कि योगाभ्यास के जरिए कोरोना संक्रमण से खुद को दूर रखा जा सकता है। कुलदीप चौधरी वर्तमान में घरों में योग की अलख जगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाकर ही कोरोना से लड़ा जा …

लव-कुश श्रीवास्तव, बाजपुर। योग प्रशिक्षक कुलदीप चौधरी व उनकी पत्नी चंचल चौधरी ने कहा कि योगाभ्यास के जरिए कोरोना संक्रमण से खुद को दूर रखा जा सकता है। कुलदीप चौधरी वर्तमान में घरों में योग की अलख जगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाकर ही कोरोना से लड़ा जा सकता है। कहा कि योग के साथ ही यदि हम अपने आहार को संतुलित कर अपनी प्राण शक्ति का विकास कर लेते हैं तो कोरोना की इस जंग को आसानी से जीता जा सकता है।

योग प्रशिक्षक कुलदीप चौधरी।

प्रात:काल नियमित रूप से खाली पेट एलोवेरा, आमला, संतरे का जूस आदि हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। सूर्य नमस्कार, कुछ आसन मस्तिक कपालभाति, अनुलोम-विलोम, प्रणायाम गहरे लम्बे श्वास छोड़ने के साथ ओम गीत कई असाध्य रोगों को दूर करता है। यह सब काेरोना जैसी महामारी में विजय पाने में सक्षम है, ध्यान हमारे इम्यून सिस्टम और चैतन्य प्राण शक्ति को वलिष्ठ बनाने की अद्भभुत साधना है।

योग के साथ युवाओं को दिया रोजगार

आस-पास के गांव में जाकर नि:शुल्क योग शिविर का आयोजन करता रहता है जिसमें ग्रामीण युवाओं को रोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वालंबन के क्षेत्र में जारी स्वयं रोजगार के अंतर्गत प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत हर वर्ष परीक्षा कराई जाती है। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 19 से 21 जून तक प्रतिवर्ष नि:शुल्क विशेष योग शिविर का आयोजन भी किया जाता है।

चंचल चौधरी।

धूम्रपान करते हैं तो रहें सावधान

 फेफड़ों का स्वस्थ होना नितांत आवश्यकता है, जो लोग धूम्रपान करते हैं उनका स्वास्थ्य तंत्र कमजोर होता है और यह वायरस इसी का लाभ उठा वहां हमला कर देता है। अपने को चल रही योग कक्षाओं के माध्यम से अपने घर पर ही वीडियो, फोटो निर्देश लेकर योग साधना कर अपने को सुरक्षित कर सकते हैं।

संबंधित समाचार