बरेली: 1 मई से शुरू होंगी रुहेलखंड विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षाएं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षाएं 1 मई से प्रारंभ होंगी। सबसे पहले स्नातक और फिर परास्नातक की परीक्षाएं शुरू होंगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने शनिवार को परीक्षा का प्रस्तावित शेड्यूल जारी कर दिया है। 2 मई को चुनाव परिणाम आएंगे। इसकी वजह से इस दिन कोई भी परीक्षा नहीं रखी गई है। शासन …

बरेली,अमृत विचार। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षाएं 1 मई से प्रारंभ होंगी। सबसे पहले स्नातक और फिर परास्नातक की परीक्षाएं शुरू होंगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने शनिवार को परीक्षा का प्रस्तावित शेड्यूल जारी कर दिया है। 2 मई को चुनाव परिणाम आएंगे। इसकी वजह से इस दिन कोई भी परीक्षा नहीं रखी गई है।

शासन के निर्देश के अनुसार, प्रयोगात्मक परीक्षाएं भी मई माह में ही आयोजित कराई जाएंगी। इससे पहले प्रयोगात्मक परीक्षाएं अप्रैल में आयोजित कराने के निर्देश दिए गए थे। सबसे पहले एक मई से स्नातक की परीक्षा शुरू होगी जो 18 जून तक चलेंगी। परास्नातक की परीक्षाएं 8 मई से शुरू होंगी और 2 जून तक चलेंगी।

चुनाव के चलते परीक्षाओं के शेड्यूल में आंशिक परिवर्तन भी किया जा सकता है लेकिन परीक्षाएं मई माह में ही आयोजित होंगी। कुलपति प्रो. केपी सिंह ने बताया कि शासन के निर्देश के तहत परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। मुख्य परीक्षाएं मई माह में ही आयोजित कराई जाएंगी।

संबंधित समाचार