महाराजगंज: आग लगने से गेहूं की पांच एकड़ खड़ी फसल जलकर राख
महाराजगंज,अमृत विचार। कोतवाली थाना क्षेत्र के मिर्जापुर पकड़ी और गोपाला के सिवान में खड़ी फसल में अज्ञात कारणों से आग लगने से करीब पांच एकड़ गेहूं की खड़ी फसल जलकर राख हो गई। आग की सूचना मिलते ही खेत पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया …
महाराजगंज,अमृत विचार। कोतवाली थाना क्षेत्र के मिर्जापुर पकड़ी और गोपाला के सिवान में खड़ी फसल में अज्ञात कारणों से आग लगने से करीब पांच एकड़ गेहूं की खड़ी फसल जलकर राख हो गई। आग की सूचना मिलते ही खेत पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया गया।
आग से मिर्जापुर निवासी नियाज की एक एकड़, गोपाला निवासी गयासुद्दीन की दो एकड़ और गोपाला निवासी सनाउल्लाह की दो एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। वहीं पीड़ित किसानों ने शासन से छतिपूर्ती की मांग की है।
