मीरजापुर: कक्षा 5 के छात्र पर युवक ने किया चाकू से प्रहार, मुकदमा दर्ज
हलिया, मीरजापुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के मनिगढ़ा गांव स्थित नाले के पास शनिवार की सुबह शौच करने के लिए गए कक्षा 5 के छात्र के साथ बगल के गांव निवासी युवक ने गाली गलौज शुरू कर दी। जिसके बाद युवक ने बालक के गले तथा पीठ पर चाकू से प्रहार कर उसे घायल कर दिया। …
हलिया, मीरजापुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के मनिगढ़ा गांव स्थित नाले के पास शनिवार की सुबह शौच करने के लिए गए कक्षा 5 के छात्र के साथ बगल के गांव निवासी युवक ने गाली गलौज शुरू कर दी। जिसके बाद युवक ने बालक के गले तथा पीठ पर चाकू से प्रहार कर उसे घायल कर दिया। बालक के चीखने चिल्लाने पर अगल बगल के लोगों के पंहुचने पर युवक भाग निकला। परिजन बालक को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर लेकर आए। जंहा पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे मंडलीय चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया।
बालक की माता प्रभावती ने युवक के खिलाफ थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। हलिया थाना क्षेत्र के पटपरा गांव निवासी जयपति का नौ वर्षीय बेटा दीपक मनिगढ़ा स्थित अपने मौसी मंजू के घर आया हुआ था। दीपक शनिवार की सुबह नाले की ओर शौच के लिए गया हुआ था कि नाले पर पहले से मौजूद देवरी गांव निवासी दिलीप अग्रहरि ने गाली गलौज करते हुए बालक के पीठ तथा गले पर चाकू से प्रहार कर दिया, जिससे बालक घायल हो गया। बालक के चीखने चिल्लाने पर अगल बगल के लोगो के पंहुचने पर युवक भाग निकला।
मौके पर पंहुचे परिजन आनन फानन में उपचार के लिए बालक को प्राथमिक स्वास्थ्य पर लेकर आए। जंहा पर उपचार के बाद प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. अभिषेक जायसवाल ने बालक को मंडलीय चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने धारा 323, 504, 332 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। दीपक प्राथमिक विद्यालय पटपरा कक्षा 5 का छात्र है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है आरोपी की तलाश जारी है।
